{"_id":"2c192515e87f2c48567629e207344561","slug":"first-unofficial-test-india-a-vs-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम को मिली करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय टीम को मिली करारी हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच के निर्णायक दिन बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हो गए जिस कारण भारतीय टीम को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
तीन चार दिवसीय मैचों की गैर आधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्ट इंडीज ए ने खेल के अंतिम दिन भारत ए के सामने जीत के लिए 315 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मेजबान टीम 152 रन ही बनाकर आउट हो गई।
मैसूर में खेले गए मुकाबले के अंतिम दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 50 से पहले राहुल लोकेश (9) और जीवनजोत सिंह (24) आउट हो गए। इसके बाद कप्तान चेतेश्वर पुजारा भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन
हालांकि मनप्रीत जुनेजा ने एक छोर पर टिककर हार को टालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने 70 रनों का योगदान किया। विंडीज की ओर से निकिता मिलर ने 40 रन देकर पांच विकेट निकाले।
विज्ञापन
विंडीज को मिली थी बढ़त
वेस्ट इंडीज ए की पहली पारी 429 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ए ने 245 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मिले 183 रनों की बढ़त के बाद विंडीज ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 130 रन बनाकर घोषित कर दी थी।