फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first session important pygyan ojha

पहला सत्र अहम होगा : ओझा

Sat, 17 Nov 2012 09:00 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Sat, 17 Nov 2012 09:00 PM IST
विज्ञापन
first session important pygyan ojha

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले भारत के बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार का पहला सत्र काफी अहम होगा। पहली पारी में 45 रन पर पांच विकेट चटकाकर इंग्लैंड को 191 रन पर ढेर करके फालोऑन के लिए मजबूर करने वाले ओझा ने कहा कि पहला सत्र अहम होगा। यह बाकी मैच की राह तय करेगा। हमें जल्द विकेट चटकाने होंगे।

विज्ञापन


ओझा के अलावा अश्विन ने 80 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जिससे भारत ने पहली पारी में 330 रन की विशाल बढ़त हासिल की। अपने 17वें टेस्ट में खेल रहे ओझा ने कहा कि वह इंग्लैंड जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ अपने कैरियर में चौथी बार पांच विकेट हासिल करके खुश हैं। इंग्लैंड के खिलाफ  पहली पारी में पांच विकेट चटकाकर मैं संतुष्ट हूं। वे दुनिया की दूसरे नंबर की टीम हैं। लेकिन यह लंबी सीरीज है और काफी काम करना बाकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed