फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first hat-trick in Test by left-arm orthodox bowler after 1892

इस हैट्रिक ने तोड़ दिया टेस्ट में 124 साल का पुराना रिकॉर्ड

Fri, 05 Aug 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
first hat-trick in Test by left-arm orthodox bowler after 1892
- फोटो : PTI

क्रिकेट में रोजाना ही नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जो 100 साल से भी ज्यादा पुराने हैं उनमें से एक आज टूट गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शुक्रवार को एक और हैट्रिक लगी है।

विज्ञापन


गाले में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम के दिग्गज फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ (4/35) ने गजब की गेंदबाजी करते हुए टेस्ट करियर में अपनी पहली हैट्रिक बना ली है। उनकी हैट्रिक का कमाल ही है कि कंगारू टीम महज 106 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि श्रीलंका की दूसरी पारी भी जल्दी ही सिमट गई।
विज्ञापन


वह टेस्ट में हैट्रिक बनाने वाले श्रीलंका के दूसरे गेंदबाज हो गए हैं। उनसे पहले तेज गेंदबाज नुवान जोएसा ने 1999-2000 में अपनी टीम के लिए टेस्ट में पहली हैट्रिक (जिम्बाब्वे के खिलाफ) बनाई थी। नुवान ने उस मैच में अपनी पहली 3 गेंदों पर ही यह कारनामा कर डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेराथ ने हैट्रिक ने जहां 124 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया है तो कंगारू टीम की स्थिति मैच में काफी खराब हो गई है। उसकी पूरी टीम महज 33.2 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई है। ओपनर डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। जबकि 7 बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं कर सके जिसमें 3 तो 0 पर आउट हो गए। मेजबान श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 175 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई।
 

एक ही दिन में गिरे 21 विकेट

first hat-trick in Test by left-arm orthodox bowler after 1892
क्रिकेट - फोटो : getty
श्रीलंका की दूसरी पारी 237 रनों पर ही सिमट गई। पहली पारी में विकेटों का 'पंजा' मारने वाले स्टार्क ने दूसरी पारी में विकटों का 'छक्का' मारा। स्टार्क ने श्रीलंका के 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

पहली पारी  में 175 रनों के बढ़त के चलते श्रीलंका ने कंगारू टीम को 413 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पार भी लड़खड़ा गई। मेहमान टीम 25 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है। कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरे दिन के खेल में कुल 21 विकेट गिरे। दूसरे ही दिन चौथी पारी का शुरू हो जाना दिखाता है कि इस मैच में बॉलर कितने हाफी रहे थे। इस मैच में स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों की अपना कमाल करते रहे हैं।

124 साल पहले और आज की हैट्रिक में हैं कई समानताएं

first hat-trick in Test by left-arm orthodox bowler after 1892
बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज (स्लो लेफ्ट ऑर्म ऑर्थोडॉक्स) रंगना हेराथ जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। 38 साल की उम्र में वह लगातार विकेट झटक रहे हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने अपनी हैट्रिक ही बना ली।

इसके साथ ही उन्होंने 124 साल पुराने कारनामे को दोहरा दिया। उनकी हैट्रिक ऑस्ट्रेलियाई पारी के 25वें ओवर में बनी। हैट्रिक में हेराथ का शिकार बनने वाले बल्लेबाज रहे एडम वोग्स, पीटर नेविल और मिचेल स्टार्क। 

हेराथ से पहले 1892 में बतौर बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज इंग्लैंड के जॉनी ब्रिग्स ने पहली हैट्रिक बनाई थी। खास बात यह है कि उनकी भी हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ थी और यह मैच खेला गया सिडनी में।

ब्रिग्स ने हैट्रिक के लिए 69 रन देकर 4 विकेट झटके थे। जबकि ब्रिग्स के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के 124 साल बाद हेराथ ने महज 35 रन देकर अपनी हैट्रिक बना ली। दोनों ही गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हैट्रिक बनाई और साथ-साथ 4-4 विकेट ही झटक पाए। ये दोनों ही हैट्रिक सीरीज से दूसरे मैच में बनी।

सबसे ज्यादा हैट्रिक बनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

first hat-trick in Test by left-arm orthodox bowler after 1892

वहीं वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में यह नौंवीं हैट्रिक है जो क्रिकेट के इस सबसे पुराने प्रारूप में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड भी है। कंगारू टीम के बाद सबसे ज्यादा हैट्रिक खाने वाली दूसरी टीम है इंग्लैंड जिसने 6 हैट्रिक खाई।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम ने 5-5 बार हैट्रिक का सामना किया तो न्यूजीलैंड ने 3 बार, बांग्लादेश ने 2 बार। जबकि जिम्बाब्वे और टीम इंडिया ने सिर्फ एक-एक बार ही हैट्रिक का सामना किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed