फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first day-night Cricket test match start this friday

खत्म होने को है इंतजार, क्रिकेट इतिहास में अगला शुक्रवार होगा बेहद खास

Mon, 23 Nov 2015 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
first day-night Cricket test match start this friday

लंबे इंतजार और काफी प्रयास के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वो पल है रात में लाइव टेस्ट मैच देखने का मजा।

विज्ञापन


क्रिकेट इतिहास में शुक्रवार से एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शुक्रवार से पहली बार दिन-रात्रि का टेस्ट मैच प्रारंभ होगा जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल होगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला परपरांगत प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कोच माइक हेसन का कहना है कि न्यूजीलैंड के साथ मैच में नई रणनीतियां आजमाई जाएंगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैककुलम को इस मैच में बड़े निर्णय लेने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ ने हाल ही में शेफील्ड शील्ड के घरेलू दिन-रात्रि सत्र में न्यू साउथ वेल्स की कप्तानी करते समय इस तरह के संकेत दिए भी हैं। स्मिथ ने पहले ही दिन पारी की घोषणा की दी ताकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नई गेंद से अंतिम सत्र में हालात का फायदा उठा सकें। स्टार्क ने तीन विकेट लेकर निर्णय को सही साबित भी किया। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जहीर अब्बास ने दिन-रात्रि टेस्ट को पूरी तरह प्रबुद्ध मुकाबला करार दिया।

अंतिम सत्र में ज्यादा स्विंग करेगी गुलाबी गेंद

first day-night Cricket test match start this friday

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने पिछले दिनों शेफील्ड शील्ड के घरेलू दिन-रात्रि सत्र में न्यू साउथ वेल्स की कप्तानी करते हुए पहले ही दिन अपनी पहली पारी की घोषणा की दी ताकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नई गेंद से अंतिम सत्र में हालात का फायदा उठा सकें। इसके बाद स्टार्क ने 3 विकेट लेकर निर्णय को सही साबित भी किया।

पर्थ में रविवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान डिनर के बाद न्यूजीलैंड ने 30 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को भी शनिवार को 21 रनों पर 5 विकेट गंवाने पड़ गए थे।

माना जा रहा है कि गुलाबी ज्यादा स्विंग करेगी और अंतिम सत्र में रात्रि में इसे खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। पहले दो सत्रों के मुकाबले तीसरे सत्र में बल्लेबाजों को मुश्किलें आ सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई कोच माइक हेसन का कहना है कि रात को गुलाबी गेंद दिन के मुकाबले ज्यादा स्विंग करेगी। एडिलेड में अंतिम सत्र में गेंदबाजी अहम होगी। यह अनुभव करना अच्छा रहेगा।

5 दिन के बजाए 4 दिनों का ही हो दिन-रात्रि टेस्ट मैच

first day-night Cricket test match start this friday

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि इस सप्ताह ए‌डिलेड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहे पहले गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दिन रात्रि के टेस्ट मैच के जरिए क्रिकेट जगत में बदलाव के नए दौर का आगाज होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के सदस्य टेलर ने चार दिवसीय, 100 ओवरों के टेस्ट मैच और टेस्ट चैंपियनशिप की पैरवी की। उन्होंने कहा कि सभी टेस्ट बृहस्पतिवार को शुरू होने चाहिए ताकि रविवार को खत्म हो सकें।

उन्होंने सिडनी डेली टेलीग्राफ से कहा, "किसी ने मुझसे कई साल पहले कहा था कि लोग टेस्ट से अधिक वनडे या टी-20 क्रिकेट देखते हैं तो हैरानी की बात क्या है। सभी वनडे या टी-20 स्कूल की छुट्टी पर होते हैं या रात में होते हैं। वहीं टेस्ट मैच स्कूल चालू रहने के दौरान होते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed