फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first 4 golden duck in world cup history

वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार, जब 'गोल्डन डक' बने 4 बल्लेबाज

Wed, 18 Feb 2015 09:24 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
first 4 golden duck in world cup history

वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में भी उलटफेर होते-होते रह गया। आज ड्यूडिन में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने छोटा सा स्कोर देने के बावजूद न्यूजीलैंड को जीत के लिए खूब परेशान कर दिया। मेजबान किवी टीम ने भले ही 151 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया लेकिन लक्ष्य के करीब पहुंचने से काफी पहले ही उसने अपने 7 विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन


मेजबान न्यूजीलैंड की 150 या 150 से कम रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुई उसकी दूसरी सबसे कम विकेट से हासिल की हुई जीत है। इससे पहले उसने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


हालांकि न्यूजीलैंड की ड्यूडिन में यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर लगातार पांचवीं जीत है।

आयरलैंड ने जहां अपने लगातार 3 वर्ल्ड कप में टेस्ट टीम को हराते हुए उलटफेर करने का कारनामा कर दिया है। आयरलैंड ने इस वर्ल्ड कप में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर उलटफेर कर दिया है। स्कॉटलैंड अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहा है लेकिन आज तक वह एक भी मैच नहीं जीत सका। क्रिकेट वर्ल्ड में स्कॉटलैंड पहली ऐसी टीम बनी हुई है जिसे अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी जीत नसीब हुई है। इससे पहले स्कॉटिश टीम 1999 और 2007 संस्करण में वर्ल्ड कप खेल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मैच में 4 'गोल्डन डक' और एक 'सिल्वर डक'

first 4 golden duck in world cup history

भले ही टूर्नामेंट का छठा मैच कमजोर मुकाबला माना जा रहा था लेकिन स्कॉटिश गेंदबाजों ने खिताब की प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड टीम के 7 विकेट महज 24 ओवर के अंदर ही झटक लिए। इस मैच में स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया लेकिन इससे पहले टीम के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर मैच में गेंदबाजों के लिए कुछ भी करने को खास नहीं छोड़ा था।

स्कॉटिश बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस कदर खराब रहा कि उसके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि उसकी ओर से 2 बल्‍लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

स्कॉटलैंड की पारी में 4 बल्लेबाज गोल्डन डक बने। गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो जाना। वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के 4 बल्लेबाज गोल्डन डक बने। हालांकि वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 3 बार ऐसा हुआ है। इससे पहले 1999 में श्रीलंका और 2003 में पाकिस्तान की ओर से ऐसा हुआ था। इसके अलावा एक और बल्लेबाज सिल्वर डक बना यानी की अपनी पारी की दूसरी गेंद पर खाता खोले बगैर ही आउट हो गया।

4 गोल्डन डक होने के बावजूद इस टीम के लिए एक अच्छी बात यह रही कि उसकी ओर से 2 बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाए। वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसकी ओर से 2 बल्‍लेबाजों ने किसी मैच में अर्धशतक लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed