{"_id":"5724725b4f1c1b807aa91f0e","slug":"firoz-shah-kotla-to-host-2-knock-out-match-in-ipl-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडन की जगह कोटला में खेला जाएगा एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईडन की जगह कोटला में खेला जाएगा एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संचालन परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि आईपीएल-9 का एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर ईडन गार्डंस की जगह दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
संचालन परिषद ने विशाखापत्तनम को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए समान मुख्य स्थल चुना है। किंग्स इलेवन पंजाब अपने घरेलू मैच मोहाली में खेलेगी, धर्मशाला में नहीं जैसा कि फ्रेंचाइजी ने पहले कहा था। एलिमिनेटर 25 मई को खेला जाएगा जबकि दूसरा क्वालीफायर 27 मई को होगा।
विज्ञापन
बांबे कोर्ट के फैसले के बाद मेजबान स्थलों में बदलाव करने के बाद संचालन परिषद ने मुंबई इंडियंस और पुणे की टीमों का शेष मैच 2 मई के बाद से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। जबकि बंगलुरू लीग के पहले क्वालीफायर और फाइनल मैच की मेजबानी करेगी।
विज्ञापन
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार किंग्स इलेवन पंजाब के 3 घरेलू मैच नागपुर में खेले जाने थे, फिर खबर आई कि धर्मशाला को इन मैचों की मेजबानी मिल सकती है, लेकिन अब मोहाली ही इन मैचों की मेजबानी करेगा।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने अगले महीने महाराष्ट्र में होने वाले शेष मैचों के लिए जयपुर को चुना था, लेकिन वहां भी सूखे के बीच पानी को लेकर उठे विवाद और हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका को देखते हुए जयपुर को मैच की मेजबानी नहीं दी गई। इस जनहित याचिका पर सुनवाई 3 मई को होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने कोर्ट के फैसले का इंतजार करने के बजाए मैच की मेजबानी विशाखापत्तनम को सौंप दी।