{"_id":"5d60d39b8ebc3e016025dab8","slug":"fire-broke-out-at-cricketer-s-sreesanth-house-in-edappally-kochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर एस श्रीसंत के घर में लगी आग, बाल-बाल बचे पत्नी और बच्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर एस श्रीसंत के घर में लगी आग, बाल-बाल बचे पत्नी और बच्चा
Sat, 24 Aug 2019 11:53 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
sreesanth wife
भारतीय क्रिकेटर शांताकुमारन श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर में आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब घर में श्रीसंत की पत्नी और बच्चा घर में ही मौजूद थे। हालांकि दोनों को इसमें कोई चोट नहीं पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ज्यादा देरी किए बिना ही आग पर काबू पा लिया गया। यह आग उनके लगी। एक कमरे के हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Kerala: A fire broke out at cricketer Sreesanth's house in Edappally, Kochi, earlier today. A room was gutted in it. No injuries have been reported. pic.twitter.com/EEznzOYuVC
— ANI (@ANI) August 24, 2019विज्ञापन
हाल ही में बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने आदेश दिया था कि कथित स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन का सामना कर रहे श्रीसंत का प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा। श्रीसंत छह साल से बैन का सामना कर रहे हैं। अगस्त 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर यह प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने इसके लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी तब जाकर उन्हें ये राहत मिली है।
विज्ञापन