फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   FIR against cricketer Amit Mishra

यौन उत्पीड़न के केस में फंसे क्रिकेटर अमित मिश्रा, FIR दर्ज

Wed, 21 Oct 2015 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Oct 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
FIR against cricketer Amit Mishra

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। उनको बेंगलुरू पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिछले महीने बेंगलुरू के एक होटल के कमरे में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज शुरु होने से पहले की है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीप पाटिल ने कहा कि हमने नोटिस भेजकर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को पिछले महीने शहर में महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला का आरोप की पिटाई

FIR against cricketer Amit Mishra

पाटिल ने बताया कि मिश्रा को एक हफ्ते के भीतर पेश होने को कहा गया है और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। महिला ने पिछले महीने अशोक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जब वह मिश्रा से उनके होटल के कमरे में मिलने गई तो इस क्रिकेटर ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

उक्त महिला के मुताबिक 25 सितंबर को वह अमित मिश्रा के कमरे में थी। मिश्रा कमरे में आए, फिर दोनों में झगड़ा हुआ।

महिला का आरोप है कि इसके बाद मिश्रा ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed