फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Finn Allen scored 71 runs on 18 balls against Bangladesh it is 2nd Fastest T20I fifties for New Zealand by balls

कीर्तिमान: फिन एलन ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जड़ा तूफानी अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड

Thu, 01 Apr 2021 07:25 PM IST
Shashi Shashi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 01 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Finn Allen scored 71 runs on 18 balls against Bangladesh it is 2nd Fastest T20I fifties for New Zealand by balls
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - फोटो : twitter@RCBTweets

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच  टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी मैच आज (1 अप्रैल) को खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने मेहमान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। मैच के दौरान उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने देश के लिए नया कीर्तिमान भी रच डाला। इस मुकाबले में फिन न्यूजीलैंड की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। 

विज्ञापन


ऑकलैंड के इडन पार्क में खेले गए इस मैच में उन्होंने 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान एलन ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। मेहमान टीम के गेंदबाज उनके आगे बेबस नजर आए। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो फिन एलन न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। कीवी टीम की ओर से टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड कॉलिन मुनरो के नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलिन मुनरो ने ये रिकॉर्ड 10 जनवरी 2016 को ऑकलैंड में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। उस मैच में मुनरो ने 14 गेदों पर आतिशी 50 रन बनाए थे। इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में 2 बार 18 गेंदों पर भी अर्धशतक लगा भी चुके हैं। मुनरो ने ये करिश्मा साल 2018 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ किया था। 


फिन एलन ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत की। पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन दूसरे मैच में वह 17 रन बनाने में सफल रहे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने तीसरे टी-20 मैच में बल्लेबाजी की उसे देखकर लगा कि आने वाले समय में फिन एलन गेंदबाजों की नींद उड़ाएंगे। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed