{"_id":"59ba9bde4f1c1b9a688b4999","slug":"finch-aggravates-calf-injury-ahead-of-first-odi-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, चेन्नई में ओपनर के खेलने पर संदेह ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, चेन्नई में ओपनर के खेलने पर संदेह
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 14 Sep 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को टीम के ओपनर एरॉन फिंच की मांसपेशियों में प्रैक्टिस के दौरान खिंचाव आ गया। इसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए और दोबारा नहीं लौटे। इस बात की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने की है। सीरीज का पहला वनडे 17 सितंबर को खेला जाएगा।
यदि चोट के कारण फिंच पहले वनडे में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह हिल्टन कार्टराइट या ट्रेविस हेड डेविड वार्नर के साथ कंगारू पारी की शुरुआत करेंगे। फिंच को चेन्नई में 12 सितंबर को बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ खेले गए मैच में भी चोट के कारण खेलने नहीं उतरे। फिंच को ये चोट छह सप्ताह पहले इंग्लैंड में सरे की ओर से खेलते वक्त लगी थी।
अभ्यास मैच में ऑलराउंडर कार्टराइट ने अभ्यास मैच में पारी की शुरुआत की थी लेकिन वो अपनी दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कोच डेविड सकर ये पहले ही संकेत दे चुके हैं कि हेड चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। लेकिन हेड ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें मौका मिले तो पारी की शुरुआत करने में खुशी होगी। इसके बाद वो दोबारा चार नंबर पर बल्लेबाजी करने लौट आएंगे।