फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fight between cricket match supporters

भारत-पाक मैच के बाद सिडनी में भिड़े समर्थक, 4 घायल

Tue, 17 Feb 2015 04:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 17 Feb 2015 04:25 AM IST
विज्ञापन
fight between cricket match supporters

रविवार को विश्व कप 2015 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराया। इस हार से कुछ लोग खुश हुए, तो कुछ के सर पर मानो खून सवार हो गया हो।

विज्ञापन


सिडनी के मैरीगोल्ड क्लब में इस मैच के खत्म होने का बाद ही इसे देख रहे समर्थकों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई, जो देखते ही देखते भयंकर झगड़े में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


इस क्लब में करीब 40 लोग मैच देख रहे थे, जो मुकाबले के खत्म होने के बाद आपस में लड़ पड़े। इस लड़ाई में प्लेट, कुर्सी, मेज जो भी मिला, एक टीम के समर्थकों ने उसे विपक्षी टीम के समर्थको को दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लड़ाई में करीब 4 लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये 40 लोग कौन थे, जिन्होंने लड़ाई-झगड़ा किया है।

(फोटो: साभार- द सिडनी मॉर्निंग हेरॉल्ड)

पाकिस्तान में तोड़े गए थे टीवी

fight between cricket match supporters

पाकिस्तान टीम के समर्थक भी इस हार को पचा नहीं पाए थे और अपना आपा खो बैठे थे। पाकिस्तानी समर्थक हार से इस कदर बौखला उठे थे कि उन्होंने अपने टीवी सेट भी तोड़ने शुरू कर दिए थे।

टीम इंडिया से मिले 301 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में पाकिस्‍तान की पूरी टीम 47 ओवर में 224 रन बनाकर आउट हो गई।

इससे पहले भारत ने 50 ओवर में 7 ‌विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। कोहली ने सर्वाधिक 107 रनों (8 चौका) की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed