{"_id":"5e64fbda8ebc3eebc020c25a","slug":"fide-grand-prix-dronavalli-harika-loses-to-alexandra-kosteniuk-slips-to-third-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट: हरिका को मिली पहली हार, तीसरे स्थान पर खिसकीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट: हरिका को मिली पहली हार, तीसरे स्थान पर खिसकीं
Sun, 08 Mar 2020 07:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
द्रोणवल्ली हरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका को फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में पूर्व विश्व चैंपियन एलेक्जांद्रा कोस्तेनियुक से हार का सामना करना पड़ा। इससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका को रूसी खिलाड़ी ने 55 चाल के मात दी।
विज्ञापन
हरिका की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। उन्होंने इससे पहले दो जीत और तीन बाजी ड्रॉ खेली थी। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी हरिका का सामना सोमवार को सातवें दौर में झानसाया अब्दुमलिक से होगा। रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचिकिना और उनकी हमवतन एलेना काशलिनस्काया चार अंक लेकर संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन