फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fawad Ahmed to refuse to wear the sponsorship logo of beer brand

क्रिकेटर बना बागी, बीयर के लोगो के खिलाफ उठाया झंडा

Wed, 04 Sep 2013 11:36 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
Fawad Ahmed to refuse to wear the sponsorship logo of beer brand

फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल के बाद एक और क्रिकेटर ने अपनी टी-शर्ट पर शराब बनाने वाली कंपनी का लोगो लगाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के उभरते क्रिकेट सितारे रसूल ने आईपीएल 6 के दौरान अपनी टीम पुणे वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए एक शराब कंपनी का लोगो अपनी टी-शर्ट पर लगाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


अब पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज फवाद अहमद ने भी अपने मजहब की वजह से टी-शर्ट पर स्पॉन्सर का लोगो (बीयर) लगाने से इनकार कर दिया है।

उनकी इस बात पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भी अपनी सहमति दे दी है, जिससे उन्हें अब वीबी बीयर ब्रांड कंपनी का लोगो अपनी टी-शर्ट पर नहीं लगाना होगा।

पाक मूल के फवाद काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में शरणार्थी की तरह रह रहे थे और इसी साल जुलाई में ही उन्हें देश की नागरिकता दी गई थी। इसके बाद फवाद को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन फवाद ने गत सप्ताह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले मैच में ही टी-शर्ट पर बीयर लोगो लगाने से इनकार कर दिया।

फवाद ने पिछले हफ्ते ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ ट्वंटी-20 मैच से की थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने शराब कंपनी का लोगो नहीं लगाया था।  

सीए के कार्यकारी प्रबंध निदेशक (ऑपरेशंस) माइक ने मंगलवार को कहा, "फवाद ने जून में ब्रिटेन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के लिए सबसे पहले चुने जाने पर ही इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने अपने धर्म के मद्देनजर इस लोगो को अपने टी-शर्ट पर लगाने पर असहज होने की बात कही थी।"

उन्होंने कहा, "सीए और बीयर कंपनी दोनों ही फवाद की भावनाओं का सम्मान करते हैं और हम उन्हें लोगो न लगाने की अनुमति देते हैं।"

दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने भी इस कंपनी का बीयर लोगो अपनी टी-शर्ट पर लगाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed