ऑस्ट्रेलियाई टीम में भारत के बाद अब पाक का भी 'जलवा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के बाद अब पाक मूल के फवाद अहमद ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर रहे है। भारतीय मूल के गुरविंदर सिंह संधू ऑस्ट्रेलियाई टीम में हिस्सा रहे थे। तेज गेंदबाज गुरविंदर वनडे में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर चुके है।
पाकिस्तानी मूल के फवाद को जून और जुलाई में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में सीरीज के लिए चुना गया है। 3 वनडे और 3 टी-20 क्रिकेट खेल चुके 33 वर्षीय फवाद का अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा बड़ा नहीं है। हांलाकि बतौर स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किए गए फवाद एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए तुरप का इक्का साबित हो सकते है।
फवाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने वाले दूसरे पाकिस्तानी मूल के नागरिक है। इससे पहले उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के संन्यास के बाद उस्मान को टीम में शामिल किया गया था।
फवाद के बारे में एक और जानकारी आपको निसंदेह चौंका देगी। जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
लादेन और फवाद का ये कनेक्शन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल हुए फवाद अहमद एबटाबाद टीम की ओर से 2005 से 2010 तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेल चुके है। एबटाबाद वही इलाका है जहां मई 2011 में अमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा के खूंखार आतंकवादी ओसामा बिना लादेन को मार गिराया था।
फवाद को ऑस्ट्रेलियाई टीम के सफल स्पिनर नॉथन लियॉन के रुप में देखा जा रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में फवाद का प्रदर्शन लियॉन से बेहतर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है कि फवाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों में लियॉन की कमी को पूरी करेंगे।
वहीं, एक अंग्रेजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में फवाद ने कहा कि पहली बार टेस्ट में शामिल किए जाने पर वह खुश है। उन्होंने कहा कि वह दोनों दौरों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
फवाद के अलावा दो और नए चेहरे होंगे
ऑस्ट्रेलियाई टीम में फवाद अहमद के अलावा दो और नए चेहरे शामिल किए गए है। कुल 17 सदस्यों की इस टीम में एडम वोगस और पीटर नेविल को भी जगह दी गई है।
फवाद टीम में फिरकी गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए हैं। जबकि वोगस को बल्लेबाज के तौर पर जगह दी गई है। इनका घरेलु रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। इसके अलावा न्यू साएथ वेल्स टीम के विकेटकीपर रहे नेविल इसी वर्ष फरवरी में तस्मानिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित कर चुके है।
टीमः क्रिस रोजर्स, डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ, माइकल क्लार्क(कप्तान), शेन वॉटसन, एडम वोगस, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, ब्राड हैडिन, रेयान हैरिस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पीटर नेविल, पीटर सिडल, मिशेल जानसन, नाथन लियोन, फवाद अहमद।