{"_id":"683896d36441df8ec108ac0e","slug":"fastest-run-chase-in-ipl-playoffs-game-most-away-wins-in-an-ipl-season-rcb-vs-pbks-ipl-2025-qualifier-1-stats-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB: आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेजी से लक्ष्य हासिल किया, घर के बाहर जीता आठवां मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RCB: आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेजी से लक्ष्य हासिल किया, घर के बाहर जीता आठवां मुकाबला
Thu, 29 May 2025 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 May 2025 10:48 PM IST
सार
आरसीबी ने सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते आईपीएल प्लेऑफ अपने नाम किया और इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पीछे छोड़ दिया। केकेआर ने पिछले साल हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदें शेष रहते मैच जीता था।
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आईसीबी ने 102 रनों का लक्ष्य 60 गेंदों शेष रहते हासिल किया। यह आईपीएल प्लेऑफ में गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से हासिल किया गया लक्ष्य है। आरसीबी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब की टीम को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पहले खिताब से एक जीत दूर आरसीबी
आरसीबी की टीम अब अपना पहला खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पंजाब की टीम के पास हार के बावजूद खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक मौका है। ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण पंजाब को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। पंजाब का सामना क्वालिफायर-2 में रविवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। अगर पंजाब वो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फाइनल में पहुंच जाएगी जहां उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद में आरसीबी से होगा।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: नौ साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को 60 गेंदें शेष रहते हराया

आईपीएल प्लेऑफ मैचों में सबसे तेज रन चेज (गेंदों के आधार पर)
| शेष गेंदें | टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 60 | आरसीबी | पंजाब | मुल्लांपुर | 2025 |
| 57 | केकेआर | हैदराबाद | चेन्नई | 2024 |
| 38 | केकेआर | हैदराबाद | अहमदाबाद | 2024 |
| 33 | मुंबई | केकेआर | बेंगलुरु | 2017 |
| 31 | सीएसके | पंजाब | मुंबई | 2008 |
केकेआर को पीछे छोड़ा
आरसीबी ने सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते आईपीएल प्लेऑफ अपने नाम किया और इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पीछे छोड़ दिया। केकेआर ने पिछले साल हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदें शेष रहते मैच जीता था। आरसीबी आईपीएल में चौथी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। टीम इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी थी। रजत पाटीदार आरसीबी के चौथे कप्तान हैं जिन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया है। उनसे पहले अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं।

घर के बाहर जीते 100 प्रतिशत मुकाबला
आरसीबी की टीम ने इस सीजन घर के बाहर अपने सभी मुकाबले जीते हैं। वह एक आईपीएल सीजन में घर के बाहर सर्वाधिक मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। आरसीबी ने इस सीजन आठ मैच घरेलू मैदान से बाहर खेले और सभी जीतने में सफल रही। उनसे आगे केकेआर है जिन्होंने 2014 में 10 में नौ मुकाबले अपने होम ग्राउंड के बाहर जीते थे। आरसीबी ने इस मामले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने एक सीजन में घर के बाहर सात-सात मुकाबले जीते हैं।