फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fast bowler Mohammed Shami was not picked in Bengal's Ranji Trophy squad for the next two round

Ranji Trophy: मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी में फिर हुई देरी, अगले दो दौर के लिए बंगाल टीम में नहीं मिली जगह

Mon, 04 Nov 2024 05:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

 बंगाल बुधवार से बंगलुरू के चिन्नास्वाममी स्टेडियम में कर्नाटक से भिड़ेगा, जबकि 13 नवंबर से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेगा। शमी से कर्नाटक के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद थी जिससे कि वह वास्तविक मैच की स्थिति में अपनी फिटनेस का परीक्षण कर सकें।

विज्ञापन
Fast bowler Mohammed Shami was not picked in Bengal's Ranji Trophy squad for the next two round
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी एक बार फिर टल गई है और उन्हें रणजी ट्रॉफी के चौथे और पांचवें दौर के लिए बंगाल टीम में शामिल नहीं किया गया है। बंगाल के कोच लक्ष्मीरत्न शुक्ला ने कहा था कि शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है जिससे शमी के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना तेज हो गई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शमी को शामिल नहीं किया गया था और अब उन्हें बंगाल टीम में भी नहीं चुना गया। 
विज्ञापन

इस अनुभवी तेज गेंदबाज को कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले अगले दो दौर के रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए बंगाल की टीम में शामिल नहीं किया गया है। बंगाल बुधवार से बंगलुरू के चिन्नास्वाममी स्टेडियम में कर्नाटक से भिड़ेगा, जबकि 13 नवंबर से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेगा। शमी से कर्नाटक के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद थी जिससे कि वह वास्तविक मैच की स्थिति में अपनी फिटनेस का परीक्षण कर सकें। उन्होंने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के बाद नेट पर पूरी ताकत से गेंदबाजी की थी, हालांकि इस दौरान उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी। उस दौरान भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल उन पर नजर रखे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीरत्न ने कुछ दिनों पहले कहा था, 'शमी केरल के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में बंगाल टीम से जुड़ेंगे।' हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद शमी अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। शमी को पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान चोट लगी थी और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले के बाद से अबतक मैदान पर नहीं दिखे हैं। 
विज्ञापन

ऋद्धिमान साहा को मिली जगह
शमी के अलावा बंगाल को सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की भी कमी खलेगी जो ऑस्ट्रेलिया में भारत ए टीम के साथ हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी टीम में नहीं चुना गया। हालांकि मौजूदा घरेलू सत्र के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को दो मैच के लिए चुना गया है।

बंगाल की टीम इस प्रकार है...
अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, सुदीप चटर्जी, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, शाकिर हबीब गांधी, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, इशान पोरेल, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद कैफ, रोहित कुमार और ऋषव विवेक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed