Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार के शतक के बाद गंभीर बोले- इन्हें टेस्ट टीम में लाओ, फैंस ने लगा दी गौती की क्लास
श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका मिलना चाहिए। इस पर फैंस ने उनकी क्लास लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मैच में सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें भारत की टेस्ट टीम में भी जगह दी जानी चाहिए। उन्होंने लिखा "क्या पारी थी, सूर्यकुमार यादव। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने का समय आ गया है।"
What a knock @surya_14kumar! Time to put him in test cricket! #SKYscraper pic.twitter.com/tvvoRTXEwp
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 7, 2023
गंभीर के इस बयान के बाद फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की। फैंस ने कहा कि टी20 में शतकीय पारी के आधार पर किसी खिलाड़ी को टेस्ट टीम में कैसे शामिल किया जा सकता है। यह उन खिलाड़ियों के साथ अन्याय होगा, जो रणजी ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं। कई फैंस ने सरफराज खान और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों का नाम लिया।
Expected better from you Gauti. Why does he make the team team? What about those who have been scoring runs in Ranji cricket. Sarfaraz for example? Not setting the right example if you pick someone based on white ball form for a completely different game
— Arup Ghose (@arup_ghose) January 7, 2023
Why You Are Not Talking About Sarfaraz And other Ranji Players You Already Have Vihari
— Alfaz Dodiya (@alfaz_dodiya) January 7, 2023
Please Don't Want Him In Tests And Also Not In ODIs
एक अन्य फैन ने ट्वीट किया "आप सरफराज और अन्य रणजी खिलाड़ियों के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं, आपके पास पहले से ही विहारी हैं। कृपया उन्हें (सूर्यकुमार को) टेस्ट में और वनडे में भी नहीं चाहते।
On what basis? Is playing well in t20 is a criteria for test selection?? Then guys like sarfaraz are toiling in ranji for what?! All players need not to be in all formats. Let him be t20 specialist.
— shyam sundar (@shyamsundar21) January 7, 2023
एक अन्य फैन ने ट्वीट किया "किस आधार पर? क्या टी20 में अच्छा खेलना टेस्ट में चयन का पैमाना है?? फिर सरफराज जैसे लोग रणजी में किसलिए मेहनत कर रहे हैं?! सभी खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों में खेलने की जरूरत नहीं है। उसे टी20 विशेषज्ञ बनने दें।"
Absolutely disagree . dont spoil his game by burdening him . Next its time for him to concentrate in ODI . His next goal should be ODI world cup .
— TheIdealCitizen (@venugopal599) January 7, 2023
एक यूजर ने लिखा "बिल्कुल असहमत। उस पर बोझ डालकर उसका खेल खराब मत करो। अगला समय उनके लिए वनडे में ध्यान लगाने का है। उनका अगला लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप होना चाहिए।"
Sarfaraz is still waiting.. Ranji should be valued before we make t20 stars in
— Nineeth (@Nineeth18) January 7, 2023
एक फैन ने लिखा "सरफराज अभी भी इंतजार कर रहा है.. इससे पहले कि हम टी20 को स्टार को मौका दें, रणजी को महत्व दिया जाना चाहिए।"