फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans Recalls 2019 World Cup Semi Final after harmanpreet kaur run out in Women's T20 WC Semi Final

IND vs AUS: पहले धोनी अब हरमनप्रीत, सेमीफाइनल में फिर टूटा भारतीय फैंस का दिल, याद आया 2019 विश्व कप सेमीफाइनल

Fri, 24 Feb 2023 10:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत के रन आउट होते ही टीम इंडिया की हार तय हो गई थी और अंत में भारत यह मैच पांच रन से हार गया। भारत की इस हार ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की यादें ताजा कर दीं, जब भारतीय टीम धोनी के रन आउट होने के बाद हार गई थी। 
 

विज्ञापन
Fans Recalls 2019 World Cup Semi Final after harmanpreet kaur run out in Women's T20 WC Semi Final
धोनी का रन आउट (बाएं) और हरमनप्रीत का रन आउट (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 52 रन के स्कोर पर रन आउट हो गईं और यहीं से भारत मैच हार गया। हरमनप्रीत के इस रन आउट ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल की याद दिला दी, जब धोनी के रन आउट होने के बाद भारत मैच हार गया था। 
विज्ञापन


2019 विश्व कप में क्या हुआ था?
2019 पुरुष वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी, लेकिन धोनी ने शानदार अर्धशतक लगाकर मैच बना दिया था। भारत को जीत के लिए आखिरी 10 गेंद में 25 रन की जरूरत थी। धोनी जैसे बल्लेबाज के लिए यह नया नहीं था। वह ऐसे हालातों से कई बार भारत को जीत दिला चुके थे। ऐसे में फैंस की उम्मीदें बनी हुई थीं। हालांकि, धोनी दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए और टीम इंडिया 18 रन से मैच हार गई। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का सफर भी खत्म हो गया और बाद में यह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत के साथ क्या हुआ?
धोनी के रन आउट होने के चार साल बाद हरमनप्रीत भी कुछ उसी अंदाज में रन आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के सामने 173 रन का लक्ष्य था। इस मैच में भी भारत की शुरुआत खराब थी, लेकिन हरमनप्रीत ने अपने अर्धशतक के दम पर भारत की मैच में वापसी कराई। वह 52 रन बनाकर खेल रही थीं, जब दूसरा रन लेने के चक्कर में वह रन आउट हो गईं। 

हरमनप्रीत आसानी से दो रन पूरे कर सकती थीं और इसी वजह से वह दूसरा रन आराम से भाग रही थीं, जब थ्रो विकेटकीपर के पास आया तो उन्होंने क्रीज के पार अपना बल्ला ले जाने की कोशिश की। इसी समय उनकी किस्मत ने धोखा दिया और बल्ला जमीन में फंस गया। विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं और हरमन क्रीज से बाहर रह गईं। यहीं से भारत मैच हार गया। उनके बाद ऋचा घोष भी अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गईं और टीम इंडिया की हार तय हो गई।

भारत की हार के बाद फैंस को 2019 विश्व कप याद आ गया और सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर इस मामले पर ट्वीट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed