फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans celebrate across country India victory over New Zealand in World Cup Semi Final ODI world Cup 2023

IND vs NZ: विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल, फैंस ने की जमकर आतिशबाजी

Thu, 16 Nov 2023 12:06 AM IST
गुलाम अहमद स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 16 Nov 2023 12:06 AM IST
सार

क्रिकेट फैंस आतिशबाजी के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। देश भर में कई जगहों पर फैंस सड़कों पर उतरकर डांस के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।       

विज्ञापन
Fans celebrate across country India victory over New Zealand in World Cup Semi Final ODI world Cup 2023
Fans celebrating India victory - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। क्रिकेट फैंस आतिशबाजी के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। देश भर में कई जगहों पर फैंस सड़कों पर उतरकर डांस के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। ऐसा लग रहा है मानो फिर से दीवापली की खुशियां लौट आई हैं।

विज्ञापन


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन


भारत की जीत के बाद बिहार की राजधानी पटना में फैंस ने जमकर आतिशबाजी की और खुशी की इजहार किया। विराट कोहली और मोहम्मद शमी के नाम पर पटना समेत पूरे बिहार में घंटों आतिशबाजी होती रही। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रशंसकों ने हाथों में तिरंगा लेकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया और पटाखे फोटने के साथ-साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमी के गृह जिला में खुशी का माहौल 
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गृह जिले अमरोहा में भी खुशी का माहौल दिखा। भारत की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए शमी के परिवार के सदस्य ने कहा कि सेमीफाइनल में भारत की जीत से हम बहुत खुश हैं। भारत विश्व कप भी जीतेगा। फाइनल में हमारी जीत होगी। भारतीय टीम, बीसीसीआई और देश के सभी क्रिकेट प्रशंसकों को बधाई।  जश्न में डूबे क्रिकेट प्रशंसक
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रामा कृष्णा बीच पर विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। महाराष्ट्र के पुणे में क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया की जीत के जश्न में डूबे दिखे। शहर के गुड लक चौक पर फैंस ने पटाखे फोड़े और डांस किया।


भारत के पास फाइनल जीतने का अच्छा मौका...
क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की जीत पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हमने सभी मैचों में अच्छे प्रदर्शन के साथ जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेला है। अब हमें फाइनल का इंतजार है। हमारे पास निश्चित रूप से फाइनल जीतने का अच्छा मौका है।


चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत

भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed