फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans appeal to Virat Kohli please don't retire know the reason

Virat Kohli Post: कोहली के फैंस को सता रहा उनके संन्यास का डर, सोशल मीडिया पर कर रहे अपील, जानें पूरा मामला

Fri, 26 Aug 2022 12:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 12:56 PM IST
सार

विराट कोहली की पोस्ट पर फैंस ने कहा है कि भाई संन्यास मत लेना। धोनी से जुड़े इस पोस्ट के बात विराट के फैंस को यह डर क्यों सता रहा है। हालांकि, कोहली ने संन्यास से जुड़े कोई संदेश नहीं दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Fans appeal to Virat Kohli please don't retire know the reason
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं। इंग्लैंड दौरे में तीनों फॉर्मेट में फेल होने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर ब्रेक लिया था। इसके बाद वो एशिया कप में वापसी कर रहे हैं। इस बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कहा है कि उनकी लय लौट चुकी है और एशिया कप में वो बड़ी पारी खेलने वाले हैं। इसके बावजूद कोहली के फैंस को डर लग रहा है कि वो संन्यास ले सकते हैं। 
विज्ञापन


विराट ने 25 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जब वो महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के कप्तान थे, वह उनके करियर का सबसे सुखद और रोमांचक समय था। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने 7+18 लिखकर दिल बनाया है। सात महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर है, जबकि 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की पोस्ट देख चिंतित हुए फैन
विराट कोहली की भावुक पोस्ट देख उनके फैन चिंतित हो गए। सोशल मीडिया पर कोहली की पोस्ट देख फैंस ने मांग की है कि वो संन्यास न लें। कोहली ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि धोनी की कप्तानी में खेलना उनके करियर का सबसे अच्छा समय था। इसके बाद उनके फैंस को लगा कि अब विराट संन्यास के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, कोहली का ऐसा कोई प्लान नहीं है। वो अभी भी टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं और आसानी से अगले चार-पांच साल तक खेल सकते हैं। 



विराट ने खुद कहा है कि एक बार लय में लौटने के बाद वो लगातार बड़ी पारियां खेलेंगे। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है और वो अपने शॉट चयन में सुधार करके वापसी को बेताब हैं। 



यह पहला मौका नहीं है, जब विराट ने धोनी की तारीफ की है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी और बड़ा भाई बताया है। धोनी के संन्यास लेने पर कोहली ने कहा था कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। वहीं, भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ते समय भी कोहली ने धोनी को खासतौर पर शुक्रिया कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed