फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fanny Utagushimaninde becomes youngest centurion in womens T20Is

Fanny Utagushimaninde: रवांडा की फैनी उतागुशीमानिन्दे क्यों चर्चा में, 15 साल की उम्र में कौन सा इतिहास रचा?

Fri, 20 Mar 2026 08:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 08:44 PM IST
सार

फैनी उतागुशीमानिन्दे  ने 15 साल की उम्र में टी20 डेब्यू पर 111* रन बनाकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं।

विज्ञापन
Fanny Utagushimaninde becomes youngest centurion in womens T20Is
फैनी उतागुशीमानिन्दे - फोटो : Rwanda Cricket

विस्तार

फैनी उतागुशीमानिन्दे इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बन गई हैं। रवांडा की इस युवा खिलाड़ी ने महज 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई महिला खिलाड़ी नहीं कर सकी थी। नाइजीरिया में खेले जा रहे नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान फैनी ने घाना के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos

इतिहास रचने वाली पारी
फैनी उतागुशीमानिन्दे टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 15 साल और 223 दिन की उम्र में वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गईं। इससे पहले डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कैरन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 96 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड भी टूटा
इससे पहले सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड युगांडा की प्रॉसकोविया एलाको के नाम था, जिन्होंने 16 साल 233 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि, फैनी की शानदार पारी की बदौलत रवांडा ने 20 ओवर में 210/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में घाना की टीम 20 ओवर में 88/8 ही बना सकी और मैच 122 रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed