फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fan asks suryakumar yadav for not travelling to pakistan for champions trophy he replied it is not in our hand

Video: पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे? चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फैन ने पूछा सवाल, SKY ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Tue, 12 Nov 2024 10:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

दरअसल, भारतीय टीम इन दिनों इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तीसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों को आउटिंग करते देखा गया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव की मुलाकात पाकिस्तानी फैंस से हुई।

विज्ञापन
fan asks suryakumar yadav for not travelling to pakistan for champions trophy he replied it is not in our hand
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को इसकी जानकारी दे दी है। वहीं, आईसीसी ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इसकी सूचना दे दी है। इस मुद्दे पर अब पाकिस्तान का रुख क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन को भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर सवाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे?
दरअसल, भारतीय टीम इन दिनों इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तीसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों को आउटिंग करते देखा गया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव की मुलाकात पाकिस्तानी फैंस से हुई। उन्होंने भारतीय कप्तान से सवाल किया कि, 'आप चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे हैं?' इस पर दिग्गज ने जवाब दिया कि 'ये हमारे हाथ में थोड़ी है।' इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by DBTV Sports (@dbtvsports)


विज्ञापन
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार है भारत 
भारत के पाकिस्तान की यात्रा से इनकार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से एक सूत्र ने कहा, अगर पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से पीछे नहीं हटता है तो यह तय है कि भारत के मैच यूएई में और फाइनल दुबई में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से कहा है कि उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है बशर्ते फाइनल दुबई में हो, पाकिस्तान में नहीं।
विज्ञापन

लंबे वक्त से भारत ने नहीं की पाकिस्तान की यात्रा
बता दें कि, भारत ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जा रही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed