{"_id":"5c55a999bdec2273a74cfce2","slug":"faf-du-plessis-rested-miller-will-lead-south-africa-in-the-last-two-t20i-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो टी-20 में फाफ को आराम, मिलर को कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो टी-20 में फाफ को आराम, मिलर को कमान
Sun, 03 Feb 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेविड मिलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी दो टी-20 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आराम दिया गया है। बाकी के दो मैच के लिए डु प्लेसिस की जगह डेविड मिलर को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में मेजबान दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हैमिस्ट्रंग चोट की वजह से पांचवें वनडे और टी-20 से बाहर हो गए थे। उनकी जगह जानेमन मलान को टीम में शामिल किया गया है। मालूम हो कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन