{"_id":"57231bcc4f1c1bab07a91533","slug":"faf-du-plessis-out-of-ipl-with-broken-finger","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर संकट में घिरी धोनी की टीम, एक और बड़ा क्रिकेटर हुआ चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर संकट में घिरी धोनी की टीम, एक और बड़ा क्रिकेटर हुआ चोटिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Apr 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में नई टीम के साथ जुड़े कप्तान धोनी के लिए मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, एक ओर टीम जीत के लिए संघर्ष कर रही है तो दूसरी ओर बल्लेबाजों का साथ छूटता जा रहा है।
विज्ञापन
धोनी की टीम पहले ही केविन पीटरसन के चोटिल होने से परेशान थी और बड़ी मुश्किल से उनकी जगह पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ करार किया था। लेकिन इसके बाद अब उसके एक और धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को बृहस्पतिवार को बड़ा झटका लगा जब उसके स्टार बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस उंगली में चोट के कारण आईपीएल-9 से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ठीक होने में लगभग छह हफ्ते का समय लगेगा।
विज्ञापन
पुणे टीम को यह दूसरा बड़ा झटका है इससे पहले उसके बल्लेबाज केविन पीटरसन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हट गए हैं। फैफ डु प्लेसिस ने ट्वीट कर अपनी उंगली में फ्रेक्चर होने की पुष्टि की है। साथ ही भारतीय दर्शकों और अपनी पुणे टीम का आभार जताया है।
And so my Ipl tournament unfortunately comes to and end.Broken finger and out for 6 weeks.Thanx India and @RPSupergiants it's been fun.
— Faf Du Plessis (@faf1307) April 28, 2016
प्लेसिस अपनी टीम की ओर से खूब रन बना रहे थे। उन्होंने 6 मैचों में 34.33 की औसत से 206 रन बनाए थे और अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 2 मैचों में फिफ्टी लगाई थी लेकिन उनकी टीम को हार मिली थी।