{"_id":"5d4a01c68ebc3e6cc768b209","slug":"faf-du-plessis-named-as-south-africa-test-captain-for-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे के लिए डु प्लेसिस के पास रहेगी टेस्ट की कप्तानी, छोटे प्रारूपों में किसी और को मिलेगी कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे के लिए डु प्लेसिस के पास रहेगी टेस्ट की कप्तानी, छोटे प्रारूपों में किसी और को मिलेगी कमान
Wed, 07 Aug 2019 04:10 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के कार्यवाहक निदेशक कोरी वान जिल ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में फाफ डु प्लेसिस कप्तान बने रहेंगे लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद कोच ओट्टिस गिब्सन और उनके कोचिंग सदस्यों की विदाई तय होने के बाद वान जिल ने कहा कि वह एक-दो दिनों में चयन बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें 2023 विश्व कप को लेकर चर्चा भी की जाएगी।
विज्ञापन
वान जिल ने कहा कि फाफ टेस्ट टीम के कप्तान होंगे, लेकिन हमें भविष्य की तरफ देखना होगा और 2023 (एकदिवसीय विश्व कप) की योजना पर काम करना होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले तीन टी-20 मैचों की शृंखला खेलेगी। टेस्ट शृंखला दो अक्तूूबर से शुरू होगी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम का पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन
टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांग मोरो ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि दिसंबर में इंग्लैंड दौरे से पहले फुटबॉल शैली के अनुसार टीम का कायाकल्प होगा। सीएसए ने रविवार को कहा था कि उनकी योजना फुटबॉल प्रबंधन की तरह शैली अपनाने की है जहां टीम मैनेजर के पास कोचिंग सदस्यों और तीनों प्रारूपों के कप्तानों को चुनने का अधिकार होगा।