कप्तानी छोड़ते ही फाफ डुप्लेसिस की टीम में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के साथ होनी है टी-20 सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टी-20 टीम का एलान हो गया है। इस दौरे पर प्रोटियाज टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। दक्षिण अफ्रीका की इस 16 सदस्ययी टीम में पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को शामिल किया गया है। इसके अलावा कागिसो रबाडा की भी वापसी हुई है।
#BreakingNews @faf1307, @KagisoRabada25 & @AnrichNortje02 have been added to the Proteas’ 16-man squad that will take on Australia in the three-match KFC T20 International series from 21-26 February in JHB, PE & Cape Town respectively. #Thread pic.twitter.com/srIJspU2eO
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) February 17, 2020विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 23 और 26 फरवरी को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीकी टीमः
क्विंटन डी कॉक (कप्तान, विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फोर्टुइन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिच नॉर्टजे, एंडिल फेहलुकवाओ, ड्वाइन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मट्स, डेल स्टेन, पिटे वैन बिलजन, रासी वैन डर डूसन।
फाफ डुप्लेसिस ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में संपन्ना हुई इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में फाफ को बाहर करते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने एकदिवसीय टीम की कमान पहले ही क्विंटन डीकॉक को सौंप दी थी। इस मौके पर 35 वर्षीय फाफ ने कहा कि वह खेल के तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलेते रहेंगे और उनका पूरा समर्थन क्विंटन डीकॉक को मिलता रहेगा।
चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहने के बाद डीविलियर्स की जगह 2016 में पहली बार फाफ डु प्लेसिस को साउथ अफ्रीकी टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि वन-डे टीम की कमान उन्हें बाद में मिली। इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे से डुप्लेसिस पूरी तरह दूर थे।
हाल ही में संपन्न हुई इस सीरीज के पहले पड़ाव में दो टेस्ट खेले गए। 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई इस श्रृंखला में फाफ नहीं खेले, इसके बाद तीन मैच की वन-डे सीरीज में क्विंटन डीकॉक को कप्तानी सौंपी गई थी और टी-20 श्रृंखला से भी दाएं हाथ का यह बल्लेबाज बाहर था।