फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eyes on ipl performance of player for world cup selection: board source

विश्व कप चयन के लिए आईपीएल के प्रदर्शन पर रहेगी निगाह....

Thu, 14 Mar 2019 08:37 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Mar 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
eyes on ipl performance of player for world cup selection: board source
team india - फोटो : file photo

कप्तान विराट कोहली ने भले कह दिया हो कि विश्व कप के लिए आईपीएल के प्रदर्शन को संज्ञान में नहीं लिया जाएगा, लेकिन इस महाआयोजन के लिए टीम संरचना अब तक तय नहीं होने के चलते बीसीसीआई और चयनकर्ता सोचने को मजबूर हो गए हैं। बोर्ड सूत्रों ने खुलासा किया है कि कुछ स्थानों को लेकर आईपीएल के प्रदर्शन को विश्व कप की टीम के लिए संज्ञान में लिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि यह पहले से ही तय था कि विश्व के लिए टीम का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज तक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लेकिन वनडे सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ स्थानों को लेकर दिखाए गए लचर प्रदर्शन ने बोर्ड को सोचने पर मजबूर किया है। 
विज्ञापन


बोर्ड सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति में जब टीम संरचना अब तक तय नहीं हो पाई है आईपीएल के कुछ मुकाबलों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। इन मुकाबलों में सिर्फ  उन खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं परखा जाएगा जिनकी जगह पक्की नहीं है बल्कि उन पर भी नजर रखी जाएगी जिनकी जगह पक्की लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर चार सबसे बड़ी परेशानी 
विराट समेत चयनकर्ताओं की परेशानी अब तक बल्लेबाजी क्रम तय नहीं होना है। खासतौर पर नंबर चार पोजीशन पर किसे खिलाया जाए यह प्रयोग पूरी सीरीज  में चलता रहा। अंबाती रायडू, विजय शंकर और ऋ षभ पंत को सीरीज में इस पोजीशन पर आजमाया गया। फिर अब तक यह भी तय नहीं पा है कि टीम हार्दिक पांड्या, शंकर और रविंद्र जडेजा के रूप में तीन हरफनमौला लिए जाएं या फिर दो से ही काम चलाया जाए।


इन सवालों का जवाब पाने के लिए बोर्ड चाहता है कि आईपीएल के प्रदर्शन को संज्ञान में लिया जाए। हालांकि एक सच्चाई यह भी है कि चयन में विराटजो चाहते हैं उसी को वरीयता दी जाएगी। विश्व कप के लिए 15 अप्रैल तक टीम आईसीसी को भेजनी है, जबकि आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed