फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eyeing Los Angeles Olympics, ICC could award 2024 T20 World Cup to USA

टी-20 वर्ल्ड कप 2024: लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की कोशिश, अमेरिका को मिल सकती है मेजबानी

Sun, 14 Nov 2021 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Nov 2021 04:46 PM IST
सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका को दे सकता है। आईसीसी इस बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेजबानी अमेरिका और क्रिकेट वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से दे सकता है। 

विज्ञापन
Eyeing Los Angeles Olympics, ICC could award 2024 T20 World Cup to USA
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी की नजरें 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर है। इसके लिए वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका को दे सकता है। आईसीसी इस बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेजबानी अमेरिका और क्रिकेट वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से दे सकता है। 

विज्ञापन


सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आईसीसी टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए स्थानों का चयन अहम होगा। इसमें दुनियाभर में इसके प्रसार पर जोर रहेगा। अगर सब कुछ प्लान के तहत हुआ तो यह 2014 के बाद पहला विश्वस्तरीय टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिलेगी।'
विज्ञापन


आईसीसी अपने विश्वस्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी और प्रसारक अधिकार किसी एसोसिएट या उभरते देश को देने के प्रयास में है। ऐसी उम्मीद है कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें शामिल हो सकती हैं यानी 2021 की तुलना में यहां मैचों की संख्या भी 55 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी को 2024 और 2031 के बीच कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन करना है और इसकी शुरुआत 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed