फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Exclusive Interview with Under 19 asia cup final star Harsg Tyagi

EXCLUSIVE: टीम इंडिया को U-19 एशिया कप दिलाने वाले हर्ष त्यागी से खास बातचीत

Mon, 08 Oct 2018 07:33 PM IST
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क Updated Mon, 08 Oct 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Interview with Under 19 asia cup final star Harsg Tyagi

भारतीय टीम को छठी बार U-19 एशिया कप का खिताब दिलाने में हर्ष त्यागी ने अहम भूमिका निभाई। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ  6 विकेट चटकाकर विपक्षियों की कमर ही तोड़ दी।

विज्ञापन


नतीजतन भारतीय युवाओं ने बांग्लादेशी सरजमीं पर 144 रन के विशाल अंतर से खिताब अपने नाम किया। बांग्लादेश से लौटने के बाद हर्ष त्यागी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान 18 वर्षीय इस जूनियर सितारें से हुई बातचीत के कुछ अंश

विज्ञापन

फाइनल के लिए क्या प्लान था?

हम पहले से ही काफी आत्मविश्वास के साथ भरे हुए थे। पूरे टूर्नामेंट में हमने एक भी मैच नहीं गंवाया था, ऐसे में कोच और पूरे सपोर्टिंग स्टाफ ने यही बोला कि आखिरी मैच को भी किसी आम मुकाबले की तरह खेलना है। आप लोग बस अपना शत प्रतिशत दो, रिजल्ट जो भी होगा देखा जाएगा। शायद इसी गुरूमंत्र ने फाइनल की जीत और आसान बना दी।

क्या बल्लेबाजों का 300+ स्कोर बनाना गेंदबाजी आसान कर गया?

बिलकुल हमारे बल्लेबाजों ने चढ़ कर खेला। 304 रन बनाने के बाद हमारा आत्मविश्वास वैसे ही ऊपर था। वैसे भी फाइनल में दबाव ज्यादा होता है। लक्ष्य का पीछा करना वैसे भी अंडर लाइट मुश्किल होता है। हमारी बॉलिंग और फिल्डिंग साइड काफी अच्छी थी। जिस प्लान के साथ हम उतरे थे वो ठीक वैसे ही मैदान पर भी उतारा इसलिए इतनी आसान जीत मिली।

विज्ञापन

इस खिताबी जीत को कैसे सेलिब्रेट किया?

ड्रेसिंग रूम में स्पीकर्स में गाने चलाकर जमकर डांस किया। फिर फोटो सेशन में खूब धमा-चौकड़ी मचाई। ग्राउंड पर तो इंटरनेट नहीं चल रहा था। होटल आने के बाद वाई-फाई से फोन कनेक्ट करते ही मैसेजेस की बाढ़ आ गई। कई फोन कॉल्स आए। अच्छा लगा, सेलिब्रिटी वाली फिलिंग आ रही थी।

यहां देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed