फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket ex coach plans to defeat India in the world cup

टीम इंडिया को हराने की योजना बना रहा उसी का एक पूर्व कोच

Thu, 19 Feb 2015 05:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 05:13 AM IST
विज्ञापन
Indian cricket ex coach plans to defeat India in the world cup

चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया जबर्दस्त उत्साह से लबरेज है और वह अपने अगले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को बड़ी चुनौती देने की तौयारियों में जुट गई है। यह वही अफ्रीकी टीम है जिसे भारत वर्ल्ड कप में कभी भी हरा नहीं सका है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों ही बार भारतीय टीम को हार मिली।

विज्ञापन


टीम इंडिया इस बार अपने इस खराब रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। तो दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका भी धोनी ब्रिगेड का रास्ता रोकने की योजना पर काम कर रहा है। पाक पर बड़ी जीत के बाद अफ्रीकी टीम भारतीय खिलाड़ियों को हल्के में नहीं ले रही है और उनके हर चुनौती का जवाब देने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप में भले ही टीम इंडिया पर अजेय रही हो लेकिन उसके साथ दुर्भाग्य यह है कि वह आज तक वर्ल्ड कप फाइनल में भी नहीं पहुंच सका है और हर बार वह खिताब की प्रबल दावेदार होती है लेकिन निर्णायक मौकों पर टीम लड़खड़ा जाती है। उसके इसी प्रदर्शन के कारण टीम पर चोकर्स का दाग लगा हुआ है। हालांकि इस बार टीम अपने ऊपर लगे चोकर्स का दाग पूरी तरह से धो देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद इसीलिए वह हर मैच पर लगातार काम कर रहा है। भारत के खिलाफ अगले मैच में उसकी तैयारी देखकर तो यही लगता है। दक्षिण अफ्रीका अपनी तैयारी के लिए टीम इंडिया के एक पूर्व कोच के अलावा 2 अन्य बड़े क्रिकेटरों की भी सेवाएं ले रहा है।

दुनिया के 3 बड़े क्रिकेटरों की सेवाएं ले रहा दक्षिण अफ्रीका

Indian cricket ex coach plans to defeat India in the world cup

मेलबर्न में 22 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होने वाले हैं। वर्ल्ड कप में भारत की इस अफ्रीकी टीम के हाथों हार की शुरुआत आज से 23 साल पहले 1992 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इसके बाद उसने 1999 और 2011 में भी भारत को हराया।

चार साल बाद फिर दोनों वर्ल्ड कप में आपस में भिड़ेंगे तो दक्षिण अफ्रीका अपने अजेय रथ को 3-0 से आगे बढ़ाते हुए 4-0 करना चाहेगा। इसके लिए वह 3 बड़े क्रिकेटरों की मदद भी ले रहा है। टीम प्रबंधन ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26,845 रन और 602 विकेट लेने वाले 3 क्रिकेटरों को सलाह के लिए बुलाया है। यह रन 2 बड़े बल्‍लेबाजों गैरी कर्स्टन और माइक हसी के बल्‍ले से निकले हैं। इन दोनों बल्‍लेबाजों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26,845 रन बनाए हैं।

इन 2 अलावा एक पूर्व तेज गेंदबाज भी है जिसने कुल 602 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड जिन्होंने 12 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 602 विकेट झटके हैं। इन तीनों की जोड़ी अफ्रीकी टीम को सेंट क्लिडा ओवर जॅक्‍शन ग्राउंड पर अभ्यास कराने में जुटी है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कस्टर्न तो 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के कोच रहे हैं और अब यही पूर्व कोच अब भारतीय टीम के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

कर्स्टन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी भी आईपीएल-8 में चेन्‍नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े रहेंगे। उन्होंने भी अफ्रीकी बल्‍लेबाज जेपी डुमिनी और क्विंटन डी कॉक पर नेट अभ्यास के दौरान फिरकी गेंदबाजी का सामना करने के दौरान निगाह बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed