फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ex captain Misbah ul Haq Applies For Pakistan Head Coach Job

मिल गया इशारा, मिसबाह-उल-हक का पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोच बनना तय!

Tue, 27 Aug 2019 05:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 27 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Ex captain Misbah ul Haq Applies For Pakistan Head Coach Job
मिसबाह उल हक

आखिरकार पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवदेन कर ही दिया। मिसबाह ने इससे पहले इन चर्चाओं का खंडन किया था कि वह राष्ट्रीय टीम के अगले मुख्य कोच बनने की दौड़ में हैं। पूर्व कप्तान ने कहा था कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। मिसबाह ने पीसीबी के निदेशक (अंतरराष्ट्रीय) जाकिर खान को इस्तीफा देने के अपने फैसले से अवगत कराया और इसके बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


पीसीबी ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, 'मैं मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर रहा हूं और मैं इस चीज से पूरी तरह से अवगत हूं कि मुझे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मैं जानता हूं कि इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए काफी अच्छे प्रशिक्षित लोगों ने भी आवेदन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed