फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ex bcci president n srinivasan can return in bcci

बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए श्रीनिवासन कर सकते हैं कोई तिकड़म

Tue, 03 Feb 2015 12:18 PM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Feb 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
ex bcci president n srinivasan can return in bcci

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एन श्रीनिवासन झुकने को तैयार नहीं है। कोर्ट ने उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


लेकिन श्रीनिवासन की बढ़ती प्रतिक्रिया यही बता रही है कि वह किसी भी कीमत पर छह सप्ताह में होने बीसीसीआई के चुनाव में लड़ने की तैयारी में है। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो वह अपने किसी खास को बोर्ड अध्यक्ष की गद्दी पर बिठाकर रिपोट अपने हाथ में रखना चाहेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवांर की ओर से भी बीसीसीआई के चुनाव में ताल ठोकने के संकेत मिले थे। जिसके बाद श्रीनिवासन काफी सक्रिय हो गए है। वह इस बाजी को अपने पाले में करने के लिए तिगड़म आजमा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद की जड़ चेन्नई सुपरकिंग्स को बेचने की तैयारी

ex bcci president n srinivasan can return in bcci

इन दिनों बीसीसीआई से निलंबित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन अध्यक्ष की कुर्सी दोबारा पाने के लिए आगे की रणनीति बनाने में जुटे है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पांच फरवरी को चेन्नई में अपने बेहद करीबियों की बैठक बुलाई है।

खास बात यह है कि उन्होंने बोर्ड में घुसे भाजपा के ग्रुप को इस मीटिंग में नजरअंदाज किया है। खबरे तो यहां तक आ रही है कि श्रीनिवासन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को चेन्नई के ही एक नामी ग्रुप को बचने की तैयारी कर ली है। यह वह ग्रुप है जिसमें कभी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज जुड़े रहे हैं।

हालांकि इस रणनीति का खुलासा पांच फरवरी को बैठक के बाद ही हो सकेगा। उधर, क्रिकेट एसो‌सिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा का साफ कहना है कि श्रीनिवासन भले ही चेन्‍नई सुपर‌किंग्स को बच दें लेकिन इसके बावजूद वह बोर्ड अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed