संन्यास ले चुके कंगारू बल्लेबाज की टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संन्यास ले चुके पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज की टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी हुई है। हालांकि यह क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के नहीं एशियन टीम का हिस्सा होगा।
43 साल का यह पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज 2002 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2 वनडे मैच खेल चुका है। 8 मार्च से भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में ये हांग-कांग टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
रियान केम्पबैल नाम का यह पूर्व कंगारू क्रिकेटर 2006 में घरेलु क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। लेकिन वह 2012 से हांग-कांग क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हैं।
चौंकाने वाली है एक और बात
रियान केम्पबैल वर्ष 2012 में हांग-कांग के कॉवलून क्रिकेट क्लब के हेड कोच बने। सिर्फ कोच पद ही नहीं उन्होंने टीम में बतौर क्रिकेटर भी टीम का हिस्सा रहे। पिछले साल अक्टूबर माह में हांग-कांग प्रीमियर लीग एकदिवसीय मैचों में उन्होंने टीम के लिए 5 मैचों में खेला। जिसमें दो फिफ्टी के साथ 160 रन बनाए।
टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में रियान हांग-कांग टीम के बल्लेबाज कोच हैं। इसके अलावा वह टीम में बतौर बल्लेबाज भी खेलेंगे। बातचीत में रियान ने कहा कि काफी लंबे समय बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलेंगे। इसके लिए वह उत्सुक हैं।