{"_id":"5f0740188ebc3e639103f82f","slug":"engvwi-solid-start-by-openers-for-west-indies-after-england-out-for-204","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: कप्तान होल्डर का तूफान, चटकाए छह विकेट, इंग्लैंड 204 पर ऑलआउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: कप्तान होल्डर का तूफान, चटकाए छह विकेट, इंग्लैंड 204 पर ऑलआउट
Thu, 09 Jul 2020 09:34 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
कप्तान जेसन होल्डर के छह विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 204 रन पर आउट कर दिया। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 17.4 ओवर फेंके जा सके थे, लेकिन आज सुबह के सत्र में शेनोन गैब्रियल और फिर होल्डर के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं सके। होल्डर ने छह और गैब्रियल ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 43 रन कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने बनाए। आज का दिन खत्म होने तक वेस्टइंडीज बिना किसी स्कोर के 21 रन बना चुकी थी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने तोड़ा कोरोना से जुड़ा नियम
कोरोना वायरस के साए के बीच खेली जा रही इस पहली इंटरनेशनल सीरीज में खिलाड़ी आईसीसी के नए नियमों को भूलते भी नजर आए। साउथैंप्टन में जारी इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने समाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए विकेट का जश्म मनाया।
विज्ञापन