{"_id":"5eff412bb335334ea4584114","slug":"engvwi-shannon-gabriel-added-to-west-indies-15-member-squad-for-england-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने गैब्रियल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने गैब्रियल
Fri, 03 Jul 2020 08:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:01 PM IST
सार
इस श्रृंखला से कोरोना वायरस महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी।
विज्ञापन
विस्तार
एड़ी की चोट से उबरे तेज गेंदबाज शेनन गैब्रियल को आठ जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड पहुंची वेस्टइंडीज टीम में गैब्रियल रिजर्व में थे, लेकिन फिटनेस और अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया। अब वह मजबूत तेज आक्रमण का हिस्सा है जिसमें कप्तान जेसन होल्डर, केमार रोच, चेमार होल्डर, अलजारी जोसेफ और रेमन रीफर शामिल हैं। वेस्टइंडीज के चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा, 'मुझे खुशी है कि शेनन टेस्ट टीम में हैं, उनके पास अनुभव और कौशल दोनों है।'
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एनक्रूमा बोनेर, क्रेग ब्रेथवेट, शामार ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, चेमार होल्डर, शाई होप, अलजारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।
विज्ञापन