{"_id":"5fb620918ebc3e9b8409fb4a","slug":"engvsa-three-south-africa-cricketers-isolated-after-one-tests-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी पृथकवास पर, एक कोरोना वायरस संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी पृथकवास पर, एक कोरोना वायरस संक्रमित
Thu, 19 Nov 2020 01:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीका पुरुष क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है क्योंकि उनमें से एक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
सीएसए ने हालांकि तीनों खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। सीएसए ने कहा कि 27 नवंबर से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से पूर्व खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में जगह देने से पहले लगभ 50 कोविड-19 आरटीपीसीआई परीक्षण किए गए।
विज्ञापन
Round 2 of #COVID19 testing. We had some interesting reactions. #Proteas #SAvENG pic.twitter.com/PYalKnEqAc
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) November 19, 2020
विज्ञापन
एक खिलाड़ी का नतीजा पॉजिटिव आया है और मेडिकल टीम के जोखिम आकलन करने के बाद पाया गया कि दो खिलाड़ी उसके करीबी संपर्क में थे। कोविड-19 नियमों के तहत तीनों खिलाड़ियों को तुरंत केपटाउन में पृथकवास में भेज दिया गया। तीनों खिलाड़ियों में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और सीएसए की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी।
तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वन-डे मैचों की श्रृंखला के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड ने कहा है कि सप्ताहांत होने वाले अंतर टीम अभ्यास मैच से पहले दो नए खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे। इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर तैयारी शुरू कर चुकी है। टीम शनिवार को यहां अभ्यास मैच खेलेगी।