{"_id":"5b7599a942c7921955195de6","slug":"engvind-rohit-sharma-ready-to-open-in-test-cricket-if-offered-a-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधर इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाज हो रहे फेल, इधर रोहित शर्मा बोले- पारी की शुरुआत करने तैयार हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उधर इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाज हो रहे फेल, इधर रोहित शर्मा बोले- पारी की शुरुआत करने तैयार हूं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की कलई खुल गई। मानो पूरा बल्लेबाजी क्रम ही इंग्लिश गेंदबाजों के सामने पानी भरता नजर आ रहा है। सलामी बल्लेबाजी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। ऐसे में छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करने वाले रोहित शर्मा ने एक बड़ बयान दिया है।
विज्ञापन
लोकेश राहुल, शिखर धवन और मुरली विजय की सलामी तिकड़ी को इंग्लैंड में जूझना पड़ रहा है और ऐसे में जब रोहित से पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में भी पारी का आगाज करने को तैयार हैं तो जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
रोहित शर्मा का कहना है कि अगर टीम प्रबंधन निकट भविष्य में विकल्प के तौर पर उनके नाम पर विचार करता है तो वह टेस्ट मुकाबलों में भी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 25 मैच में तीन शतक और नौ अर्धशतक से 40 से कुछ कम की औसत से 1479 रन बनाए हैं, लेकिन फिलहाल वह पांच दिवसीय प्रारूप की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
रोहित की माने तो उन्हें कभी भी टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने नहीं कहा गया, लेकिन टीम प्रबंधन जो भी चाहता है वह उसके लिए तैयार हैं। बकौल रोहित, 'जब मैंने खेलना शुरू किया या जब मैं भारत की ओर से खेल रहा था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एकदिवसीय मैचों में पारी की शुरुआत करूंगा, यह आगे बढ़ते हुए हो गया, इसलिए मैंने अपने विकल्प खुले रखे हैं। मैंने किसी विकल्प को बंद नहीं किया है इसलिए अगर मौका मिलेगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं।'
उपमहाद्वीप के बाहर प्रतिकूल हालात में रोहित की तकनीक पर सवाल उठाते रहे हैं लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को अब भी टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद है। रोहित ने पहले दो टेस्ट में शिकस्त के बाद पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ी भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि वापसी संभव है लेकिन यह आसान नहीं होगा।
रोहित ने यहां प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'हां बेशक, हमें विश्वास रखना होगा कि हम ऐसा कर सकते हैं। यह इतना आसान नहीं होने वाला। हमने दक्षिण अफ्रीका में ऐसा किया जब पहले दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद हमने जोहानिसबर्ग में वापसी की और वह टेस्ट जीता। हमने पहले भी इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीते हैं, हमें बस इस मानसिकता के साथ उतरना होगा, उसी तरह खेलना होगा जैसे इंग्लैंड के पिछले दौरों पर टेस्ट मैच जीतने के दौरान खेले थे।'