{"_id":"5f2bb95d791747310d7ece85","slug":"english-cricket-board-will-do-cost-cutting-stares-to-make-up-financial-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बादी की कगार पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, खर्चों में कटौती कर करेगा 18 करोड़ 20 लाख पाउंड की भरपाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्बादी की कगार पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, खर्चों में कटौती कर करेगा 18 करोड़ 20 लाख पाउंड की भरपाई
Thu, 06 Aug 2020 01:33 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को 18 करोड़ 20 लाख पाउंड के संभावित नुकसान की आशंका है, जिसकी भरपाई के लिए बोर्ड खर्चों में कटौती के लिए कई कदम उठाने की तैयारी में है। ईसीबी ने 18 प्रथम श्रेणी काउंटी और काउंटी बोर्ड के साथ बुधवार को बैठक की जहां उसने सूचित किया कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष में कम से कम 10 करोड़ 60 लाख पाउंड का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
द गार्डियन की खबर में यह दावा किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है कि पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाकी सत्र का जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में आयोजन होगा, जिसमें पाकिस्तान दौरा और सितंबर में ऑस्ट्रेलियाई टीम का छह मैचों के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट का दौरा शामिल है।
विज्ञापन
अगर इनमें से कोई मैच रद्द होते हैं या ईसीबी अगले साल भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका दौरे की टिकट बेचने में नाकाम रहता है तो नुकसान सात करोड़ 60 लाख पाउंड तक बढ़ सकता है। समाचार पत्र ने सूत्र के हवाले से कहा है कि ईसीबी अपने स्टाफ में 25 प्रतिशत तक की कमी कर सकता है। कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले ईसीबी में 379 कर्मचारी थे।
विज्ञापन