{"_id":"6109188ad8f4f409395b28c1","slug":"englands-2021-tour-of-bangladesh-pushed-to-march-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs BAN: इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा 2023 तक स्थगित, इसी साल खेली जानी थी वनडे और टी20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs BAN: इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा 2023 तक स्थगित, इसी साल खेली जानी थी वनडे और टी20 सीरीज
Tue, 03 Aug 2021 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:50 PM IST
सार
बता दें कि बांग्लादेश दौरे पर इंग्लिश टीम को तीन वन-डे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
- फोटो : social media
विस्तार
इंग्लैंड ने बांग्लादेश का अपना दौरा मार्च 2023 तक स्थगित कर दिया है। दरअसल, यह दौरा इस साल सितंबर-अक्तूबर में होना था। बता दें कि बांग्लादेश दौरे पर इंग्लिश टीम को तीन वन-डे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी।
विज्ञापन
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से इस दौरे का नया कार्यक्रम तय करने का फैसला किया। इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। ईसीबी के बयान में हालांकि दौरा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। मगर इंग्लैंड के मीडिया के मुताबिक, कोरोना से संबंधित पृथकवास प्रोटोकॉल के कारण यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
England’s Men’s planned tour of Bangladesh, which was due to take place in September and October 2021, will now take place in March 2023 pic.twitter.com/qTm3XIBIxT
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 3, 2021
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज में खेला जाएगा। इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में लगे हैं।