फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england won fifth odi against New Zealand at Christchurch

NZvsENG: न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड का सीरीज पर कब्जा, इस खिलाड़ी ने की छक्कों की बारिश

Sat, 10 Mar 2018 02:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
england won fifth odi against New Zealand at Christchurch
england cricket team

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए अंतिम व निर्णायक वन-डे मैच में जॉनी बेयरस्टो ने शतक जड़कर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। शनिवार को क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले गए इस मैच में बेयरस्टो ने 82 गेंदों पर नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की यह वन-डे सीरीज 3-2 से जीती।

विज्ञापन


जॉनी बेयरस्टो की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 224 रन के लक्ष्य को 32.4 ओवर में तीन विकेट नुकसान पर ही हासिल कर लिया। 28 साल के बेयरस्टो और हेल्स के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। एलेक्स हेल्स को अंतिम मुकाबले में जेसन रॉय की जगह टीम में जगह मिली थी। उन्होंने 98 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई। वहीं न्यूजीलैंड की टीम रॉस टेलर के बिना उतरी थी। चोट की वजह वह निर्णायक वनडे नहीं खेल पाए। पिछले मैच में रॉस टेलर ने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

england won fifth odi against New Zealand at Christchurch
Jonny Bairstow

निर्धारित 50 ओवर में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम की तरफ से सैंटनर (67) और निकल्स (55) ने सर्वाधिक रन बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 47 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने 3 -3 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर और इश सोढ़ी के खाते में एक-एक विकेट आया। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 7.4 ओवर में 10.17 की इकॉनमी से 78 रन देकर सिर्फ एक खिलाड़ी को शिकार बनाया।

गौरतलब है कि पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 3 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा वनडे इंग्लैंड ने 6 विकेट और तीसरा वनडे 4 रन से जीता था। वहीं चौथे मैच में रॉस टेलर ने 181 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। अब पांचवें और निर्वणायक वनडे में उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed