ENDW vs INDW: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच आज से टी-20 का घमासन शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत मेजबान इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में फॉर्म में वापसी के साथ बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत ने नवंबर 2018 से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अर्धशतक नहीं जड़ा है और वह बड़ी पारी खेलकर उदाहरण पेश करना चाहेंगी। हरमनप्रीत ने पहले टी-20 की पूर्व संध्या पर वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'मैं ऐसी खिलाड़ी हूं जिसे रोज ट्रेनिंग करना पसंद है, जिसे रोजाना कड़ी मेहनत करना पसंद है लेकिन कोविड और चोटों के कारण मुझे तैयारी का अधिक समय नहीं मिला।' उन्होंने कहा था, 'ये बहाने नहीं हैं लेकिन यह सच्चाई है जिसका मैंने सामना किया। यह एक अच्छी पारी की बात है और निश्चित तौर पर इसके बाद मैं लय में लौट आऊंगी।' आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच कब खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 नौ जुलाई (शुक्रवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लाइव पर देख सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।
इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट स्किवर, आन्या श्रबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन और डैनी वाट।