फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England will visit pakistan in 2022, British High Commissioner supported pak cricket

Pak क्रिकेट: 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड, माइकल आथर्टन बोले- भारत के साथ सीरीज न खेलने से पाक को भारी नुकसान

Fri, 01 Oct 2021 06:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 06:15 PM IST
सार

ब्रिटेश हाई कमिश्नर ने कहा है कि साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल आथर्टन ने कहा है कि भारत के साथ सीरीज न खेलने से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। 
 

विज्ञापन
England will visit pakistan in 2022, British High Commissioner supported pak cricket
इंग्लैंड की टीम 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश हाई कमिश्नर क्रिस्टियन टर्नर ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम साल 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। टर्नर के अनुसार इंग्लैंड पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी कराना चाहता है। इस वजह से अगली विंडो मिलने पर इंग्लैंड के खिलाड़ी कराची पहुंचेंगे। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल आथर्टन ने कहा कि भारत के साथ सीरीज न खेलने से पाकिस्तान को खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि कोरोना महामारी आने के बाद पाकिस्तान टीम ने ही विदेश में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान पहुंचे थे और उनकी टीम मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। हालांकि, मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने खिलाड़ियों को मैदान में उतारने से मना कर दिया और पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था। इसके कुछ समय बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान का आगामी दौरा रद्द कर दिया था। अब इंग्लैंड के हाई कमिश्नर ने कहा है कि उनकी टीम साल 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान दौरा रद्द करना क्रिकेट बोर्ड का स्वतंत्र निर्णय

विश्व समुद्री दिवस पर सेमिनार के दौरान क्रिस्टियन टर्नर ने कहा कि पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का निर्णय क्रिकेट बोर्ड का था, इसमें इंग्लैंड सरकार ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया था। क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की चिंता के चलते यह फैसला किया था। इंग्लैंड सरकार ने अभी तक पाकिस्तान में आने-जाने को लेकर अपनी गाइडलाइन भी नहीं बदली हैं। टर्नर ने कहा "मैंने हमेशा से पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी का समर्थन किया है और 2022 में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी।"

भारत के साथ न खेलने से पाक को बड़ा नुकसान

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल आथर्टन ने भी पाकिस्तान को लेकर कहा है कि भारत के साथ न खेलने से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। साल 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद एक दशक तक पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला गया था। इसके बाद श्रीलंका ने ही पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी कराई और वहां पाकिस्तान सुपर लीग के मैच भी खेले गए, लेकिन भारत के साथ लंबे समय से पाकिस्तान ने कोई सीरीज नहीं खेली है। साल 2012 में आखिरी बार दोनों देशों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज हुई थी। इस समय भी पाकिस्तान ही भारत आया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई सीरीज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में पाकिस्तान घर से बाहर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम

आथर्टन ने टाइम्स के लिए लिखे कॉलम में बताया कि पाकिस्तान कोरोनाकाल में घर से बाहर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम है। उन्होंने दो बार इंग्लैंड का दौरा किया है और एक बार वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का दौरा किया है। इसके बदले में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान में खेलने वाली थी, लेकिन इनमें से दो अहम टीमें पहले ही अपना दौरा रद्द कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज भी वहां के हालातों का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed