फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs westindies, 1st test

इंग्लैंड के सामने मुश्किल में कैरेबियाई टीम

Fri, 17 Apr 2015 08:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Apr 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
england vs westindies, 1st test

इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 399 रन के जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम तीसरे दिन चायकाल तक 295 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन के अपने स्कोर 155 रन पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी टीम ने चायकाल तक अपने सभी विकेट खो दिए थे।

विज्ञापन


दूसरे दिन 39 रन पर नाबाद बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल अपने स्कोर में महज 7 रन जोड़कर ट्रेडवेल का शिकार बन गए। उनका साथ्ा दे रहे ब्लैकवुड ने अपनी पारी को 30 रन से आगे बढ़ाया। वह अंत तक आउट नहीं हुए और शानदार 112 रन बनाए।
विज्ञापन


ब्लैकवुड ने 220 गेंद की अपनी पारी में 14 शानदार चौके व 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। मगर उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। कप्तान दिनेश्ा रामदीन 9, जेसन होल्डर 16, केमार रोच 5, जेरोम टेलर 0 और सुलेमान बेन 2 रन से अधिक का योगदान नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह विंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 295 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए ट्रेडवेल ने सर्वाधिक चार व जेम्स एंडरसन व स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट लिए।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम ने मेजबान टीम पर 220 रन की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed