फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs pakistan 1st test Day 3 Pakistan lead by 244 runs

ENGvsPAK: तीसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान को मिली 244 रन की बढ़त

Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
england vs pakistan 1st test Day 3 Pakistan lead by 244 runs
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social media

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की दूसरी पारी इंग्लैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने चरमरा गई।

विज्ञापन


उसने आठ विकेट 137 रन पर गंवा दिए और अब उसके पास कुल 244 रन की बढ़त है जबकि दो दिन का खेल बाकी है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पुछल्ले बल्लेबाज यासिर शाह 12 रन बनाकर और मोहम्मद अब्बास खाता खोले बिना क्रीज पर हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के पहली पारी के 326 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 219 रन पर आउट हो गई, जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 107 रन की बढत मिल गई। पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनरों यासिर शाह ने चार और शादाब खान ने दो विकेट लिए लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ शतकीय स्कोर बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शान मसूद दूसरे ही ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपकवाया। क्रिस वोक्स ने कप्तान अजहर अली (18) और बाबर आजम (पांच) को पवेलियन भेजा। वहीं, आबिद अली को डोम बेस ने आउट किया जिनका कैच वोक्स ने लपका। असद शफीक 29 रन बनाकर रन आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए ब्रॉड, वोक्स और स्टोक्स ने दो दो विकेट लिए।


पाकिस्तान की पहली पारी
पाकिस्तान की पहली पारी 326 रनों पर सिमटी। उसके लिए शान मसूद ने 319 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे अधिक 156 रन बनाए, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed