फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket news: england vs new zealand final icc cricket world cup 2019

World Cup 2019: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में फाइनल की जंग, आज क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन

Sun, 14 Jul 2019 01:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 14 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Cricket news: england vs new zealand final icc cricket world cup 2019
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट को एक नया विश्व चैंपियन मिलेगा जब रविवार को खिताब के लिए क्रिकेट का जनक इंग्लैंड और हमेशा 'अंडरडॉग' मानी जाने वाली न्यूजीलैंड टीम लॉडर्स में एक-दूसरे के सामने होंगे। इंग्लैंड ने 1966 में फीफा विश्व कप जीता लेकिन क्रिकेट में उसकी झोली खाली रही। फुटबॉल में गैरी लिनाकेर से लेकर डेविड बैकहम और हैरी केन तक कोई उसके बाद इंग्लैंड के लिए ‘कप’ नहीं जीत सका। महिला फुटबॉल टीम भी सेमीफाइनल में हार गई ।

विज्ञापन


विज्ञापन


उतार-चढ़ाव भरा रहा इंग्लैंड का सफर
इयोन मोर्गन की टीम का सफर भी उतार-चढाव भरा रहा लेकिन यह जीत के तेवरों वाली टीम बनकर उभरी। वह भी ऐसे समय में जब ब्रिटेन में क्रिकेट का मुफ्त प्रसारण नहीं होता है। रविवार को हालात एकदम अलग होंगे जब सभी रास्ते क्रिकेट के मैदान की तरफ मुड़ेंगे। पहली बार देश में फुटबॉल हाशिए पर होगा और क्रिकेट का चर्चा आम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार इंग्लैंड में किसी वनडे टीम ने अपने जबर्दस्त आक्रामक खेल से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया है। पिछले विश्व कप में पहले चरण से बाहर होने के अपमान को उसने प्रेरणा की तरह लिया और शिखर पर जा पहुंची।

कीवी टीम में 'संकटमोचक' की भूमिका निभाते हैं विलियमसन 

Cricket news: england vs new zealand final icc cricket world cup 2019
Kane Willamson - फोटो : social Media

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पास केन विलियमसन के रूप में 'कूल' कप्तान है जो समय-समय पर उनके लिए संकटमोचक भी साबित हुआ है। सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद उनके हौसले बुलंद होंगे।

जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, जो रूट, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे सितारों से सजी इंग्लैंड टीम लॉडर्स पर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। इंग्लैंड के 'फैब फाइव' यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि 1979, 1987 और 1992 के बाद अब वे खिताब से नहीं चूकने पाए।

सबसे पहले 1979 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल खेला। इसके बाद 1987 में ईडन गार्डन पर फाइनल में एलन बॉर्डर की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें हराया। उस मैच में माइक गैटिंग ने बेहद खराब रिवर्स स्वीप खेला था। आखिरी बार 1992 में इमरान खान की पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड को हराया।
 

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो शानदार फॉर्म में 

Cricket news: england vs new zealand final icc cricket world cup 2019
Jonny Bairstow - फोटो : social Media

इस बार रॉय (426 रन) और बेयरस्टो (496 रन) शानदार फॉर्म में हैं और हर गेंदबाज की धज्जियां उड़ाई है। ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी उनके बल्लों पर किस तरह अंकुश लगाते हैं ,यह देखना रोचक होगा।

जो रूट (549) ने मध्यक्रम को स्थिरता दी है जबकि स्टोक्स टीम को संतुलन देते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर (19 विकेट), क्रिस वोक्स (13 विकेट) और लियाम प्लंकेट (आठ विकेट) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

कीवी टीम के 6 खिलाड़ी पिछली बार के विश्व कप फाइनल में खेल चुके हैं  
न्यूजीलैंड की टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछली बार विश्व कप फाइनल खेल चुके हैं। विलियमसन 548 रन बना चुके हैं जबकि रॉस टेलर ने 335 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मिशेल सेंटनर, जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रैंडहोम भरोसेमंद साबित हुए हैं।

संभावित प्लेइंग XI

Cricket news: england vs new zealand final icc cricket world cup 2019
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जानी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कर्रन, लियाम डॉसन,लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड ।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लैथम, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, जिमी नीशम, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, हेनरी निकोल्स, टिम साउदी, ईश सोढी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed