फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs New Zealand, 3rd Test at Nottingham, ENG vs NZ, Ben Stokes retirement scorecard and match updates

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज, हार के साथ खत्म हुआ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का करियर

Mon, 29 Jun 2026 07:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

न्यूजीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली और इंग्लैंड में पिछड़ने के बाद टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, इस हार के साथ इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का 15 साल लंबा अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया।

विज्ञापन
England vs New Zealand, 3rd Test at Nottingham, ENG vs NZ, Ben Stokes retirement scorecard and match updates
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया - फोटो : @englandcricket

विस्तार

न्यूजीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड की धरती पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहली बार सीरीज जीतने का कारनामा किया। वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर भी हार के साथ समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

160 रन से जीता न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 438 रन और दूसरी पारी नौ विकेट पर 288 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में 354 रन ही बना सका। दूसरी पारी में उसे जीत के लिए 373 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम 212 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने मुकाबला 160 रन से जीत लिया। मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। जेमी स्मिथ ने 60 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई बड़ा साथ नहीं मिला।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और फील्डरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। नाथन स्मिथ पूरी सीरीज में न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने कुल 15 विकेट लिए। वहीं मिचेल सैंटनर और जैक फोल्क्स ने भी निर्णायक भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की जीत में उसकी बेहतरीन फील्डिंग भी अहम रही। टीम ने कई शानदार रनआउट किए और पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। पहली पारी में मिले मजबूत शुरुआती स्कोर ने न्यूजीलैंड को पूरे मुकाबले में बढ़त दिलाई, जिसे उसने आखिर तक बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार के साथ खत्म हुआ बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर
इस मुकाबले के साथ इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने अपने संन्यास का फैसला सार्वजनिक किया था। बताया गया कि उन्होंने मैच शुरू होने से पहले ही अपने साथियों और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इसकी जानकारी दे दी थी।

करीब 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में स्टोक्स ने इंग्लैंड को कई यादगार जीत दिलाईं। पिछले चार वर्षों से वह टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे और उनकी आक्रामक कप्तानी शैली को 'बैजबॉल' युग के रूप में जाना गया। हालांकि उनका सबसे बड़ा सपना किसी बड़ी टीम के खिलाफ घरेलू या विदेशी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतना था, जो पूरा नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने सीरीज के आखिरी दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड से यह उपलब्धि भी छीन ली।
विज्ञापन

विवादों के बाद लिया संन्यास का फैसला
स्टोक्स हाल ही में लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एक नाइट क्लब में जश्न मनाने को लेकर विवादों में भी रहे थे। इस मामले में ईसीबी और क्रिकेट रेगुलेटर ने जांच की थी, जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं बन सके। जांच पूरी होने के बाद उन्हें केवल लिखित चेतावनी दी गई थी।

आखिरी मैच में भी दिखाया जज्बा
संन्यास की घोषणा के बावजूद स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेला। उन्होंने गेंदबाजी में लंबे स्पेल डाले और बल्लेबाजी में भी तेज 30 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड को हार से नहीं बचा सके।

इंग्लैंड क्रिकेट के लिए नए दौर की शुरुआत
बेन स्टोक्स के संन्यास के साथ इंग्लैंड क्रिकेट के एक अहम दौर का अंत हो गया। उनकी कप्तानी में टीम ने आक्रामक क्रिकेट की नई पहचान बनाई, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज हार के साथ उनका सफर समाप्त हुआ। अब इंग्लैंड को नए टेस्ट कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर की तलाश करनी होगी, जबकि न्यूजीलैंड इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed