फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs india 4th test: virat kohli says I am proud of the team, among the top three bowling performances

जीत से गदगद कप्तान कोहली: मैच के बाद बोले- हम जीतने के लिए खेलते हैं, टीम के जज्बे पर गर्व

Tue, 07 Sep 2021 05:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 05:12 AM IST
सार

ओवल में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हम जीतने के लिए खेलते हैं और टीम ने जो जज्बा दिखाया है, उस पर वास्तव में गर्व है।

 

विज्ञापन
England vs india 4th test: virat kohli says I am proud of the team, among the top three bowling performances
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारत ने 50 साल बाद ओवल में मैदान मारा। मेहमान टीम ने चौथे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत की दूसरी पारी 466 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 210 रन पर सिमट गई और यह मैच हार गई। जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। मैच के बाद कोहली ने कहा, 'मैंने एक कप्तान के रूप में जितना भी देखा है यह उसमें भारतीय टीम के शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक है और यह देखना शानदार रहा है। हमें एक टीम के रूप में विश्वास था कि हम सभी 10 विकेट हासिल कर सकते हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों मैचों (लॉर्ड्स और ओवल)  में सबसे अच्छी बात टीम का जज्बा दिखाना रहा है। हम कभी मैच को बचाने (ड्रॉ) की मानसिकता से नहीं खेलते हैं। हम जीतने के लिए खेलते हैं और टीम ने जो जज्बा दिखाया है, उस पर वास्तव में गर्व है।' भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि बुमराह ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिन के दूसरे सेशन में ओली पोप (02) और जॉनी बेयरस्टो (00) को बोल्ड किया। कोहली ने कहा कि बुमराह उस समय खुद गेंदबाजी करना चाह रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी तो बुमराह ने कहा कि मुझे गेंदबाजी करने दो, उन्होंने वह स्पेल डाला और उन दो बड़े विकेटों के साथ मैच के रुख को हमारी ओर मोड़ दिया।'
विज्ञापन


'सेना' देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बने विराट
ओवल में मैच जीतने के साथ ही भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब वे सेना देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं। विराट ने इन देशों में कुल छह टेस्ट जीते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और वसीम अकरम ने चार-चार मैच जीते थे। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 'सेना' देशों में सिर्फ तीन टेस्ट ही जीत पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed