फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs india 1st test 2021 match preview and prediction at nottingham

ENG vs IND: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से शुरू, विराट के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती

Wed, 04 Aug 2021 01:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 01:05 AM IST
सार

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम का संतुलन बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करना होगा।

विज्ञापन
england vs india 1st test 2021 match preview and prediction at nottingham
इंग्लैंड बनाम भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट नॉटिंघम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सत्र की शुरुआत भी हो जाएगी। कई खिलाड़ियों (शुभमन गिल, आवेश खान, वाशिंगटन सुंदर और मयंक अग्रवाल) के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम का संतुलन बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करना होगा। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा हैं। वहीं, केएल राहुल पहले टेस्ट में उनके जोड़ीदार के रूप में नजर आ सकते हैं। मयंक अग्रवाल के सिर में चोट लगने के बाद उन्हें पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। राहुल ने टेस्ट में 2000 से अधिक रन बनाए। वहीं, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव भी विकल्प के तौर पर हैं।

विज्ञापन

वहीं, टीम को हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। उधर, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी में टीम में शार्दुल ठाकुर के खेलने का मौका बन सकता है और गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उन्हें अनुभवी रविंद्र जडेजा पर तरजीह मिल सकती है। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा तेज गेंदबाजी आक्रमण की भूमिका अदा कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह 2019 में कमर के स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद टेस्ट गेंदबाज के रूप में पहले जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए लेकिन पिछली सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें शुरुआती टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इंग्लैंड में टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने पिछले तीन दौरों पर 14 में से 11 टेस्ट गंवाए हैं और इस दौरान दो सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। कोहली 2014 की सीरीज में टीम का हिस्सा थे जब भारत 1-3 से हार गया था। वहीं, 2018 में भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में कोहली सबसे अधिक रन बनाए थे। ट्रेंटब्रिज की घास वाली पिच पर कोहली और शीर्ष क्रम की राह आसान नहीं होगी। ऐसे में हाल में आलोचना का सामना करने वाले चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को कुछ विशेष करना होगा। भारतीय टीम के सामने एक बार फिर ड्यूक गेंदों से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने से चुनौती होगी। एंडरसन और ब्रॉड की अनुभवी जोड़ी का साथ दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल मार्क वुड और युवा ओली रोबिनसन देंगे।

विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल, ऋद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉउली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डेन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबले और मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed