फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Vs Australia second ODI match report in hindi World cup champion's 14th consecutive wins in ODI

ENG vs AUS: कैरी और गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, वनडे में लगातार 14वीं जीत दर्ज की

Sat, 21 Sep 2024 11:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 11:12 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में 270 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पारी 40.2 ओवर में 202 रनों पर सिमट गई। वनडे विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन कंगारू गेंदबाजों ने शुरुआत से मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा।

विज्ञापन
England Vs Australia second ODI match report in hindi World cup champion's 14th consecutive wins in ODI
मिचेल स्टार्क - फोटो : ECB

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और कप्तान मिचेल मार्श के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में 68 रनों से हराया। कंगारू टीम ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। लीड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में 270 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पारी 40.2 ओवर में 202 रनों पर सिमट गई। 
विज्ञापन

स्टार्क के आगे स्मिथ की मेहनत बेकार
वनडे विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन कंगारू गेंदबाजों ने शुरुआत से मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड की शुरुआत इस कदर खराब रही कि उसने 65 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जैकब बेथेल और जैमी स्मिथ ने पारी संभाली और छठे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। हालांकि, बेथेल के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा। स्मिथ ने 61 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए, लेकिन टीम को मैच नहीं जीता सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने तीन विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलेक्स कैरी की आक्रमक पारी
एलेक्स कैरी ने 67 गेंदों में 74 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित बाद किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय वह 200 रन तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही थी। हालांकि, कैरी से पहले कप्तान मार्श ने भी अर्धशतक जड़ा और 59 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के दम पर 60 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्से ने तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार 14वीं जीत
ऑस्ट्रेलिया टीम ने वनडे प्रारूप में इस तरह अपनी लगातार 14वीं जीत दर्ज की है। पिछले साल अक्तूबर से अब तक कंगारू टीम इस प्रारूप में 14 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। यह दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में लगातार इतने मैच जीते हैं। वनडे में लगातार सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के नाम है। कंगारू टीम ने जनवरी से मई 2003 के बीच वनडे में लगातार 21 मैच जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed