ENGvAUS: बेकार गया बिलिंग्स का शतक, इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत में हेजलवुड चमके
अब दोनों टीमों के बीच तीन व-नडे की सीरीज का दूसरा मैच 13 सितंबर को मैनचेस्टर में ही खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिा वह मैच भी जीतकर इंग्लैंड से लगातार तीसरी श्रृंखला हारने का क्रम तोड़ना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार अंग्रेजों से सितंबर 2015 में कोई सीरीज जीती थी।
विस्तार
ग्लेन मैक्सवेल (77 रन) और मिशेल मार्श (73 रन) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट लिए 126 रन की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 295 रन बनाने की चुनौती दी थी, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 19 रन से मैच हार गई और तीन मैच की श्रृंखला में 0-1 से पीछे हो गई।
Australia go 1-0 up in the 3-match series with a 19-run victory at Old Trafford. #ENGvAUS
विज्ञापन
👉 https://t.co/Vv2oT6fKV6 pic.twitter.com/5lb8Bn4NCA — Cricbuzz (@cricbuzz) September 11, 2020
टॉप ऑर्डर के फेल हो जाने के बाद सैम बिलिंग्स ने इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। 109 गेंदों पर 118 रन बनाए। यह उनके करियर का पहला शतक था, उन्हें सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (84 का भी बखूबी साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड ने उनसे जीत छीन ली। 10 ओवर्स में महज 26 रन देकर तीन बेहद अहम विकेट चटकाने वाले हेजलवुड को 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।
मैक्सवेल-मार्श ने बनाए रन
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे जोफ्रा आर्चर ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (छह रन) को बोल्ड कर सही साबित किया। पारी के 10वें ओवर में मार्क वुड ने कप्तान आरोन फिंच (16 रन) को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। मार्क्स स्टोइनिस (43 रन) और मार्नुस लाबुशेन (21) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। विकेटकीपर एलेक्स कैरी (10 रन) जब पवेलियन लौटे तो टीम का स्कोर पांच विकेट पर 123 रन था। इसके बाद मैक्सवेल और मार्श ने शानदार साझेदारी की।
Australia finish with 294/9 thanks to fifties from Maxwell and Marsh 🇦🇺
— ICC (@ICC) September 11, 2020
3️⃣ wickets apiece for Wood and Archer 👏 #ENGvAUS SCORECARD ▶️ https://t.co/LJBX9MJES3 pic.twitter.com/qtlqlW3swa
आर्चर ने मैक्सवेल (77) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। मार्श ने 100 गेंद की पारी में छह चौके की मदद से 73 रन बनाए। वह वुड की गेंद पर पगबाधा हुए। मिशेल स्टार्क (नाबाद 19) ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम के स्कोर को नौ विकेट 294 तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए आर्चर और वुड ने तीन-तीन जबकि आदिल रशीद ने दो और क्रिस वोक्स ने एक विकेट चटकाए।
इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
सैम बिलिंग्स 118, जॉनी बेयरस्टो (84), कप्तान इयोन मॉर्गन (23) और क्रिस वोक्स (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम 9 विकेट पर 275 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने 4 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए।
स्टीव स्मिथ के सिर पर चोट
ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि अपने स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बिना खेलने उतरी क्योंकि अभ्यास के दौरान एक गेंद उनके सिर पर लग गई। ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। गुरूवार को यह घटना तब हुई जब कोचिंग स्टाफ का एक सदस्य नेट पर गेंद फेंक रहा था और एक गेंद स्मिथ के सिर पर लग गई। स्मिथ ‘कनकशन’ जांच में फिट पाए गए, लेकिन एहतियात के तौर पर दूसरे मैच से पहले शनिवार को उनकी एक और जांच होगी।